चेहरे की साफ-सफाई के लिए व चमक बरकरार रखने के लिए महिलाएं, लड़कियां बहुत संवेदनशील रहती हैं। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए उसे साफ करना बहुत जरूरी होता है और चेहरे की सफाई करना हम सबको बहुत आसान काम लगता है, पर क्या आपको पता है कि चेहरे को साफ करते वक्त हम ऎसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे चेहरे की त्वचा और उसकी चमक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए इन गलतियों का ध्यान रखें, ताकि चेहरे की चमक कभी न खोए।