scriptSplit Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को | easy home remedies to get rid oh hair split ends | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को

Split Ends Problem: दो मुंहे बाल आपके बालों को धीरे-धीरे खराब कर कर देता है। इसलिए जानते हैं कि समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।

नई दिल्लीSep 30, 2021 / 07:40 pm

Neelam Chouhan

Split Ends Problem

Split Ends Problem

नई दिल्ली। Split Ends Problem: दो मुंहे आपके बालों को खराब करना शरू कर देते हैं। इसके होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि केमिकल्स प्रोडक्ट्स का अधिक उपयोग,ज्यादा कसी हुई हेयरस्टाइल,गंदगी,धूल-मिट्टी व प्रदूषण में ज्यादा देर तक रहना आदि। ये सभी कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से दो मुंहे बालों जैसी समस्या आ जाती है। इनके होने से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। वहीं ये बालों को कमजोर बना देता है। जिससे बाल धीरे-धीरे झड़ना शुरू हो जाते हैं।
आइए जानते हैं हेयर मास्क के बारे में जिनकी मदद से दो मुंहे बाल की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
एवोकाडो से बनाएं हेयरमास्क को
सबसे पहले तो आप एवोकाडो लें और उसका अच्छे से पेस्ट तैयार करें। फिर इस हेयर मास्क को अपने बालों में स्कैल्प से लेकर अच्छी तरह लगाएं। और लगभग एक घंटे तक लगा रहने दें। आप चाहें तो एवोकाडो के हेयर मास्क में बादाम के तेल की कुछ बूदें भी मिला सकते हैं। इस हेयर मास्क को यदि हफ्ते में दो बार लगाते हैं तो काफी हद बालों में दो मुंहे जैसी समस्या को खत्म कर सकता है।
Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को
अंडे से बनाएं हेयर मास्क
अंडा बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। और ये बालों को बढ़ने में मदद करता है। अंडे के हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप अंडे के पीले भाग को कटोरी में अलग कर लें फिर इसमें नींबू का रस एक चम्मच और एक चम्मच जैतून का तेल अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद इसे अच्छे से बालों में लगाएं। आधे घंटे इसे लगा रहने दें फिर किसी भी माइल्ड शैम्पू से धो लें। ये काफी हद तक आपके दो मुंहे बालों की समस्या को कम कर देगा। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है। दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल लें और उसमें कुछ बूदें नारियल का तेल मिलाएं। इसके बाद इस हेयर मास्क को एक घंटे लगा रहने दें। ये आपके बालों के ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को
दही और शहद से बनाएं हेयर मास्क
सबसे पहले एक बाउल लें उसमें लगभग दो से तीन चम्मच शहद,दही और बादाम या जैतून का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें फिर धो लें। ये आपके बालों से दो मुंहे की समस्या को दूर करेगा। और बालों के ग्रोथ के लिए भी अच्छा होगा।
Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को

Home / Beauty Tips / Split Ends Problem: इन आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं दो मुंहे बालों की समस्या को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो