scriptशादी में बढ़ती मांग से सोना 29 हजार पार | Gold prices hiked before budget 2016 | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

शादी में बढ़ती मांग से सोना 29 हजार पार

लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 6.2 डॉलर लुढ़ककर 1224.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया

Feb 23, 2016 / 02:19 pm

सुनील शर्मा

gold

gold

जयपुर। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर वैवाहिक मांग जोर पकडऩे से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपए मजबूत होकर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जेवराती सोने के भाव भी 400 रुपए की तेजी के साथ 27,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।

औद्योगिक मांग से चांदी के भाव में 300 रुपए प्रति किलोग्राम की मजबूती आई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 6.2 डॉलर लुढ़ककर 1224.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस साल यह अब तक 16 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। अमरीकी सोना वायदा हालांकि 0.4 डॉलर मजबूत होकर 1226.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने की कीमतों में पिछले कारोाबरी दिवस आई बड़ी तेजी के बाद मुनाफा कमाने के चक्कर में निवेशकों की ओर से की गई बिकवाली से इसकी कीमतें गिरी हैं।

उनके अनुसार वैश्विक बाजारों में जारी अनिश्चितता ने इस साल कीमती धातुओं को मजबूती दी है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर तेज रहकर 15.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी रिफाइनरी 37,200, चांदी 37,700 रुपए। जेवराती सोना 27,800 रुपए, 22/22 वापसी सानेे का भाव 27,200, सोना 29,200 रुपए।

Home / Beauty Tips / शादी में बढ़ती मांग से सोना 29 हजार पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो