scriptचेहरे और शरीर पर हो गए हैं दाग—धब्बे, जानिए ऐसे सवालों के जवाब | Pimples on face and its home remedies in Hindi | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

चेहरे और शरीर पर हो गए हैं दाग—धब्बे, जानिए ऐसे सवालों के जवाब

मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए नहाने से पहले नाक पर लगाएं। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो यह उपाय शाम को भी कर सकते हैं।

Nov 27, 2017 / 03:59 pm

पवन राणा

pimples home remedies

pimples home remedies

प्रश्न : मेरी नाक पर गहरी झाइयां हैं। इन्हें मिटाने का उपाय बताएं। केशव
उत्तर : आपने लिखा नहीं, आपके ये झाइयां कब से हैं? अक्सर ये खून की कमी से और धूप ज्यादा लगने से होती हैं। इसके लिए आपको अपना ब्लड टेस्ट करवाना होगा। अगर हो सके तो आप हरा धनिया, खून बढ़ाने वाले फल जैसे अनार, सेब आदि खाएं। हरा धनिया, तुलसी के पत्ते पीस कर थोड़ा शहद मिलाकर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को कम से कम 20 मिनट के लिए नहाने से पहले नाक पर लगाएं। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। आप चाहें तो यह उपाय शाम को भी कर सकते हैं। कुछ दिन रोज ऐसा करें, आपकी समस्या दूर होगी।


प्रश्न : मैं 20 साल की हूं। मेरे चेहरे पर पिंपल्स की वजह से काफी दाग हो गए हैं और कोहनी और घुटने भी काले हैं। मैं क्या करूं? – स्नेहा
उत्तर : कोहनी और घुटनों का कालापन हटाने के लिए प्रश्न नंबर एक में दिया गया धनिया, तुलसी वाला पेस्ट इस्तेमाल करें। पिंपल्स के लिए देखें कि सिर में डेंड्रफ तो नहीं है। अगर हो तो सिर धोने से पहले एक चम्मच प्याज का रस, एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद धो लें। चेहरे को छाछ और नींबू का रस मिलाकर साफ करें, 20 मिनट के लिए अच्छा हर्बल पैक लगाएं। सनब्लॉक क्रीम लगाएं।

– कुलसुम मलिक, सौंदर्य विशेषज्ञ

 

प्रश्न: मेरे बाल 15 वर्ष की उम्र में ही सफेद हो गए थे। अब ये गिरते भी हैं। बालों को गिरने से रोकने व काले करने के उपाय बताएं। – विकास 25, गुना
उत्तर: यह बदलती लाइफस्टाइल के कारण है। तनाव न लें। रोज कसरत करें। जंक फूड से दूर रहें। दूध लें। आंवला खाएं और बालों में नियमित तेल लगाएं।

प्रश्न: चेहरे पर फुंसियां हो रही हैं। इसे लेकर मैं परेशान हूं। इससे मेरा काम भी प्रभावित हो रहा है। इसका इलाज बताएं। – अनेक युवा दर्शक
उत्तर:युवावस्था में फुंसियां होना सामान्य बात है। दिन में कई बार चेहरे को पानी से धोएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन न लें। हरी सब्जियां व फल खाएं। व्यायाम करें। अगर फिर भी ठीक नहीं हो रहा है तो त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

Home / Beauty Tips / चेहरे और शरीर पर हो गए हैं दाग—धब्बे, जानिए ऐसे सवालों के जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो