scriptनवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साह | beawar | Patrika News
ब्यावर

नवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साह

नवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साहविभिन्न जगहों पर हुए आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

ब्यावरAug 11, 2019 / 03:10 pm

sunil jain

नवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साह

नवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साह


ब्यावर. शहर की विभिन्न कॉलोनियों में श्रावक व श्राविकाओं ने नवकार महामन्त्र का पाठ किया। नाकोड़ा भैरव देव के भजनों की प्रस्तुति दी। श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के तत्वावधान में मुणोत नगर में आयोजित स्वाध्याय कार्यक्रम व नवकार जाप का आगाज चंदू बोहरा व दिलीप बोहरा ने नाकोड़ा भैरव देव के दीप प्रज्वलित कर किया। युवा संघ के युवा साधकों ने सामुहिक नवकार महामन्त्र का जाप किया। युवा संघ के पूर्व महामंत्री प्रकाश जैन व संघ के राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र कर्णावट के नेतृत्व में युवाओं ने भगवान पाश्र्वनाथ व प्रभु शान्तिनाथ की स्तुति की। इस दौरान तुम से लागी लगन ले लो अपनी शरण…, साता कीजो जी श्री शान्तिनाथ भगवान शिव सुख दीजो जी… आदि भजनों की प्रस्तुति दी। गायककार अशोक कोठारी, राकेश भंडारी, शैलेष कोठारी व चंदू बोहरा ने ओ भेरू जी थोरो भक्त बनु में, उंगली पकड़ मेरी रास्ता दिखाते हैं… जैसी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार लोकाशाह नगर, फतहनगर व मुणोत नगर कॉलोनी में श्री नाकोड़ा पाश्र्व भैरव मित्र मंडल व युवा संघ के तत्वावधान में भताम्बर पाठ, भेरू चालीसा ,विजय गुरु चालीसा ,प्रभु व भक्ति के कार्यक्रम हुए। स्वाध्याय व भक्ति कार्यक्रम में गणपत लोढ़ा, कमल तातेड़, मनीष मेहता,हेमन्त रांका, धनदीप नाहटा,सतीश बुरड़, शांतिलाल बोहरा, दिनेश तातेड़, अमित संचेती, राजेन्द्र मुणोत, सुमित कोठारी, अंकुश रांका, डॉ दीपशिखा बोहरा, महिला मंडल की शान्ति देवी बोहरा,नोरती देवी,राशि जैन ,विजयश्री डोसी आदि मौजूद रहे। संघ अध्यक्ष हर्ष लोढ़ा, चंदू बोहरा व अमित संचेती ने श्रद्धालुओं का बहुमान किया।

Home / Beawar / नवकार महामन्त्र जाप में दिखाया उत्साह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो