scriptकर्बला में ताजिए सैराब, फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ रूहानी मिलन | beawar | Patrika News
ब्यावर

कर्बला में ताजिए सैराब, फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ रूहानी मिलन

मोहर्रम की सवारी : ताजियों के आगे दिखाए हैरतअंगेज करतब

ब्यावरSep 10, 2019 / 07:32 pm

sunil jain

कर्बला में ताजिए सैराब, फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ रूहानी मिलन

कर्बला में ताजिए सैराब, फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ रूहानी मिलन


ब्यावर. हजरत मोहमद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को शहर में मोहर्रम (ताजियों) की सवारी निकाली गई। शहर के विभिन्न स्थानों से जुलूस के रूप में शुरू हुए सात ताजियों का रूहानी मिलन दोपहर बाद फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ। ताजियों के आगे ढोल-ताशों की मातमी धुन के बीच अखाड़े व लाइसेंसधारियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सात ताजियों के साथ पांच मन्नती ताजिए भी निकाले गए। सभी का संगम फतेहपुरिया चौपड़ पर हुआ। देर शाम मातमी धुन के बीच नून्द्री मेन्द्रातान स्थित कर्बला में ताजिए सैराब किए। शहर में विभिन्न स्थानों से मंगलवार सुबह अपने निर्धारित मुकाम से सातों ताजिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान मुस्लिम अकीदतमंद अपने बच्चों के साथ ताजियों के नीचे से निकले। शहर ताजिया व छावनी ताजिया का मिलाप अजमेरी गेट के बाहर हुआ। विभिन्न स्थानों से निकाले गए ताजियों के जुलूस फतेहपुरिया चौपड़ पहुंचे। यहां बड़ा मिलाप हुआ। युवाओं ने ढोल-ताशों की मातमी धुन पर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। ताजियों का रूहानी मिलन लोगों ने अपने मोबाइल व कैमरे में कैद किया। ताजियों को देखने के लिए दुकानों व मकानों की छत पर भीड़ जमा हो गई। ताजिए पंडित मार्केट लौहरान चौपड़ होते हुए कर्बला की ओर रवाना हुए। देर शाम मातमी धुन के बीच नून्द्री मेन्द्रातान स्थित कर्बला में ताजिए सैराब किए।
केवल मोहर्रम में ही खुलता गेट…
चांगगेट स्थित दरवाजे के बीच में से होकर ताजिए देर शाम कर्बला के लिए निकलते हैं। पूरे साल यह गेट बंद रहता है। केवल मोहर्रम केदौरान ही यहां से पार्किंगको हटाया जाता है।
छोटों ने भी दिखाए करतब…
ताजियों के आगे करतब दिखाने के मामले में बड़ों के साथ छोटे भी शामिल थे। छोटे बच्चों ने भी कई तरह के करतब दिखाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो