scriptबुक बैंक बनाना तो दूर पुस्तकालय के लटके है ताले | beawar | Patrika News
ब्यावर

बुक बैंक बनाना तो दूर पुस्तकालय के लटके है ताले

 
सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय : पुस्तकालय में करीब एक लाख से अधिक पुस्तकेपिछले दो सप्ताह दिन से बंद पड़ा है पुस्तकालय, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

ब्यावरSep 14, 2019 / 12:03 pm

sunil jain

बुक बैंक बनाना तो दूर पुस्तकालय के लटके है ताले

बुक बैंक बनाना तो दूर पुस्तकालय के लटके है ताले


ब्यावर. सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में पिछले दस दिन से पुस्तकालय के ताले लटके हुए है। विद्यार्थी पुस्तकालय की पुस्तकों का उपयोग नहीं कर पा रहे है। जबकि पुस्तकालय में करीब एक लाख से अधिक पुस्तकों का संकलन है। जो अलग-अलग विषयों से संबंधित है। महाविद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही है। एेसे में विद्यार्थी चाहकर भी पुस्तकालय में जाकर अध्यापन नहीं कर पा रहा है। महाविद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत हो गए। इसके अलावा अन्य पद रिक्त चल रहे है। इसके चलते समिति को पुस्तकालय का चार्ज दिया गया। इसके बाद कर्मचारी को नहीं लगाया गया है। इसके चलते पुस्तकालय संचालित नहीं हो पा रहा है।इसलिए बनी यह स्थितिमहाविद्यालय में पुस्तकालय में पुस्तकालयाध्यक्ष सेवानिवृत हो गए। इसके बाद समिति को चार्ज दे दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कर्मचारी से चार्ज तो ले लिया लेकिन इसके बाद से ही किसी भी कर्मचारी की पुस्तकालय में डयूटी नहीं लगाई। इसके चलते पुस्तकालय बंद पड़ा है।
बुक बैंक की भी नहीं हो सकी स्थापना
विद्यार्थियों को पढऩे के लिए आसानी से पुस्तकें उपलब्ध हो सके। इसके लिए बुक बैंक की स्थापना करने को लेकर भी कवायद शुरु की गई। महाविद्यालय में बुक बैंक की स्थापना तो नहीं हा सकी। इसके विपरित एक लाख से अधिक पुस्तके भी बंद पड़ी है। इस पुस्तकालय का उपयोग विद्यार्थी नहीं कर पा रहे है।
सभी पद रिक्त
पुस्तकालय में केवल पुस्तकालयाध्यक्ष, एक सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सहित 3 बुक लिफ्टर के पद रिक्त चल रहे है। सभी पद रिक्त होने से समिति को चार्ज दिया गया है। इसके चलते पुस्तकालय की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। जबकि हर माह आने वाले पत्र पत्रिकाएं भी फिलहाल नहीं मंगवाई जा रही है।

Home / Beawar / बुक बैंक बनाना तो दूर पुस्तकालय के लटके है ताले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो