scriptवरघोड़ा निकाल किया पूजन , धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह | beawar | Patrika News
ब्यावर

वरघोड़ा निकाल किया पूजन , धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

वरघोड़ा निकाल किया पूजन
धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

ब्यावरSep 15, 2019 / 05:06 pm

sunil jain

वरघोड़ा निकाल किया पूजन , धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

वरघोड़ा निकाल किया पूजन , धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

वरघोड़ा निकाल किया पूजन

धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

ब्यावर. श्री जैन श्वेतांबर खतरगच्छ संघ के तत्वाधान में साध्वी मित्रांजनाश्रीजी आदि ठाना 3 और साध्वी हेमलता के सानिध्य में वर्षावास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को शांति वरघोड़ा निकाला गया, जिसमें भगवान शांतिनाथ की सवारी निकाली। साथ में शासन माता, दादा गुरुदेव, विचक्षण श्रीजी की अलग-अलग रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान शांति धारा भी की गई। संघ की श्राविकाओ ने अपने हाथ में कलश लेकर वरघोड़े में शामिल हुई। संघ के मंत्री महेंद्र छाजेड़ ने बताया कि वर घोड़े में महिला पुरुष और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बिजयनगर रोड स्थित दादाबाड़ी पहुंची जहां श्री पद्मावती महा पूजन का आयोजन किया गया। श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ और तपागच्छ संघ का कार्यक्रम हुआ। कमलादेवी मनीष भंडारी ने सहयोग किया। संघ अध्यक्ष सतीश मेड़तवाल ने आभार जताया।

Home / Beawar / वरघोड़ा निकाल किया पूजन , धर्मावलम्बियों ने दिखाया उत्साह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो