scriptभरा पानी, फैला न दे बीमारियां | beawar | Patrika News
ब्यावर

भरा पानी, फैला न दे बीमारियां

फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र : भवानी कॉलोनी के लोग परेशान, पानी निकासी के इंतजाम नहीं

ब्यावरSep 23, 2019 / 08:06 pm

sunil jain

भरा पानी, फैला न दे बीमारियां

भरा पानी, फैला न दे बीमारियां


ब्यावर. शहर के फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र की भवानी कॉलोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। यहां जगह जगह भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी का निकास नहीं होने से न केवल खाली पडे़ भूखंड बल्कि सड़कों पर पर भी पानी भरा हुआ है। इससे लोगों की आवाजाही ही मुश्किल हो गई है और लोगों को बीमारी फैलने का अंदेशा सता रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार बडेऱी माता रोड व भवानी कॉलोनी में लोग वर्षों से रह रहे है और अधिकांश मकान बने हुए है, इसके बावजूद नालियों की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। सड़कें भी कच्ची है। खाली पडे़ भूखंडों में तो पानी भरा हुआ है ही, सड़कें भी इससे अछूती नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को आशंका है पानी के लम्बे समय तक जमे रहने से यहां मच्छर पनप रहे है और बीमारी फैल सकती है।
नहीं होती सफाई
क्षेत्र में साफ सफाई के कोई माकू ल इंतजाम नहीं है। सफाई कर्मी एवं कचरा गाड़ी भी नही आती है। एेसे में जगह जगह कचरे के ढेऱ व बदहाल सफाई देखी जा सकती है।
इनका कहना है…
भरे पानी के कारण लोगों की आवाजाही ही मुश्किल हो रही है। पानी में कांई जम रही है और बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
-प्रकाश सिंह
क्षेत्र में जगह जगह पानी भरा है और पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। नगरपरिषद भी इसको लेकर कोई सुध नहीं ले रही। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
-रवि राठौड़
क्षेत्र में अधिकांश नालियां है ही नहीं और जहां पर है वे कीचड़ से भरी है। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और परेशानी होती है।
-रामस्वरूप भटनागर
क्षेत्र में साफ सफाई के भी कोई इंतजाम नहीं है। क्षेत्रवासियों को इससे बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
-समदर सिंह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो