scriptचार हजार ने की पुष्कर यात्रा, सवा दो लाख की आय | beawar | Patrika News
ब्यावर

चार हजार ने की पुष्कर यात्रा, सवा दो लाख की आय

ब्यावर आगार ने पुष्कर मेले में लगाई अतिरिक्त बसें : 74 ट्रिप कर पांच हजार 772 किलोमीटर चली बसे

ब्यावरNov 14, 2019 / 08:21 pm

Bhagwat

चार हजार ने की पुष्कर यात्रा, सवा दो लाख की आय

चार हजार ने की पुष्कर यात्रा, सवा दो लाख की आय


ब्यावर. ब्यावर आगार ने पुष्कर मेले के लिए अतिरिक्ति बसे लगाई। इन बसों से करीब चार हजार 179 यात्रियों ने पुष्कर की यात्रा की। इससे आगार को दो लाख 14 हजार 523 रुपए की राजस्व आय हुई। रोडवेज बसों ने पुष्कर के लिए 74 ट्रिप किए। पुष्कर मेले को देखते हुए आगार प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारियां की गई थी। ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पुष्कर मेले के दौरान रोडवेज प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसे लगाई गई। इन बसों ने ब्यावर से पुष्कर से 74 ट्रिप किए। यह बसे पांच हजार 772 किलोमीटर चली। इसमें चार हजार 179 यात्रियों ने यात्रा की। आगार को 37.17 रुपए प्रति किलोमीटर राजस्व आय हुई। ब्यावर आगार को इससे दो लाख 14 हजार 523 रुपए की राजस्व आय हुई।
बैठक कर बनाई रणनीति

ब्यावर. मेघवाल (मेघवंशी) जागृति सेवा समिति की बैठक शाहपुरा मोहल्ला में हुई। इसमें विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में भंवरलाल मंडेला, सूरज मेघवंशी, पवन बाघमार, लक्ष्मण मेहडा, सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।

Home / Beawar / चार हजार ने की पुष्कर यात्रा, सवा दो लाख की आय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो