scriptचार करोड 86 लाख जमा कराओ नहीं तो कट जाएंगे कनेक्शन | beawar | Patrika News
ब्यावर

चार करोड 86 लाख जमा कराओ नहीं तो कट जाएंगे कनेक्शन

वन विभाग : औद्योगिक इकाईयों की प्रतिभूति राशि बकाया,89 औद्योगिक इकाइयां का मामला, 12 औद्योगिक इकाइयों ने जमा कराई राशि, पांच के कनेक्शन काटे, 52 इकाइयों की प्रतिभूति राशि बकाया

ब्यावरJan 25, 2020 / 06:50 pm

Bhagwat

चार करोड 86 लाख जमा कराओ नहीं तो कट जाएंगे कनेक्शन

चार करोड 86 लाख जमा कराओ नहीं तो कट जाएंगे कनेक्शन

52 इकाइयों की प्रतिभूति राशि बकाया
ब्यावर. क्षेत्र की ५२ औद्योगिक इकाइयों की करीब चार करोड ८६ लाख की प्रतिभूति राशि बकाया है। इस बकाया राशि को जमा करवाने को लेकर औद्योगिक इकाइयों के उपभोक्ताओं के साथ विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एन.एस. निर्वाण ने उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। क्षेत्र की ८९ औद्योगिक इकाइयों में से १२ इकाइयों ने प्रतिभूति राशि जमा करवा दी है। जबकि प्रतिभूति राशि जमा नहीं करवाने पर पांच इकाइयों के निगम ने कनेक्शन काट दिए है। विद्युत निगम के ब्यावर क्षेत्र में ५२ इकाइयों की चार करोड ८६ लाख रुपए की प्रतिभूति राशि बकाया चल रही है। इस बकाया राशि को जमा करवाने को लेकर अजमेर जोन के मुख्य अभियंता एन.एस. निर्वाण, अधीक्षण अभियंता गोपाल चतुर्वेदी एवं अधिशाषी अभियंता दिनेशसिंह की उपस्थिति में उपभोक्ताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में बकाया प्रतिभूति राशि जमा करवाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को बताया।

Home / Beawar / चार करोड 86 लाख जमा कराओ नहीं तो कट जाएंगे कनेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो