scriptलोग बरत रहे सतर्कता, व्यापार प्रभावित, सरकार दे संबंल | beawar | Patrika News
ब्यावर

लोग बरत रहे सतर्कता, व्यापार प्रभावित, सरकार दे संबंल

पाली बाजार व्यापार एसोशिएसन के पदाधिकारियों से चर्चा, अनलॉक 0.1 को लेकर चर्चा, व्यापार में आई कमी, ग्रामीण क्षेत्र की ग्राहकी खासी प्रभावित, भडल्या नवमी पर आखिरी मुहुर्त में रही सावों की धूम

ब्यावरJun 29, 2020 / 09:35 pm

Bhagwat

लोग बरत रहे सतर्कता, व्यापार प्रभावित, सरकार दे संबंल

लोग बरत रहे सतर्कता, व्यापार प्रभावित, सरकार दे संबंल

ब्यावर. लॉक डाउन के चलते व्यापार प्रभावित हुआ। अनलॉक0.1 के बाद बाजार खुले एवं व्यापार शुरु हुआ। व्यापार में आम जरुरतों के बाजार ने तो गति पकड़ी है लेकिन अन्य उद्योग अब तक गति नहीं पकड़ सके है। व्यापारियों को अबूझ मुहुर्त भडल्या नवमी पर सोमवार को सावों की धूम रही। अब तक जो सावों के मुहुर्त थे लॉक डाउन के चलते टल गए। ऐसे में यह आखिरी सावा होने से बाजार में अच्छी खरीदारी होने की व्यापारियों को आशा थी। व्यापारियों की माने तो फर्नीचर, बर्तन एवं आम जरुरत की आवश्यकता वाले व्यापार जरुर चला। अन्य व्यापार को लेकर अब तक उठाव नहीं आया है। यह स्थिति आगामी कुछ माह और रह सकती है। ऐसे में व्यापारियों को संबंल देने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। ताकि व्यापार में उठाव आने के साथ ही व्यापारी सर्वायु कर सके। अध्यक्ष तुलसी रंगवाला ने बताया कि व्यापार बहुत कम हुआ है। जबकि व्यापार के खर्चो में कोई कमी नहीं आई है। पुस्तक विक्रेता अजय भाटी ने बताया कि स्कू लें बंद होने से अब तक यह व्यापार शुरु नहीं हो सका है। विमल नाहर ने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर जांच होनी चाहिए। बाजार में बिना मास्क लगाकर आने वालों पर कार्रवाई की जाए। विष्णु शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने जो घोषणा की है। उस मंशा के अनुरुप इसका फायदा व्यापारियों को मिलना चाहिए। इसके अलावा खिलौना विक्रेता सुनिल गर्ग, यश खंडलेवाल, राकेश झालानी, रतन कांजानी, महेन्द्रसिंह सिसोदिया सहित अन्य शामिल रहे।

Home / Beawar / लोग बरत रहे सतर्कता, व्यापार प्रभावित, सरकार दे संबंल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो