scriptवों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात | beawar | Patrika News
ब्यावर

वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात

पौने दो लाख की नगदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ-लोकाशाह नगर क्षेत्र का मामला

ब्यावरSep 16, 2020 / 10:09 am

Bhagwat

वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात

वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात,वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात,वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात

ब्यावर. शहर के लोकाशाह नगर में रविवार शाम को अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर करीब पौने दो लाख की नगदी सहितलाखों के जेवर चुराकर ले गए। करीब तीस तोले सोने के जेवर चोरी होने का अनुमान बताया जा रहा है। चोरी की वारदात के दौरान परिवार के सदस्य एक निजी चिकित्सालय में गए हुए थे। जानकारी अनुसार लोकाशाहनगर निवासी उतमचंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ निजी चिकित्सालय गए हुए थे। पीछे घर पर कोई नहीं थे। इस दौरान अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपए की नगदी चुराकर ले गए। इसके अलावा करीब तीस तोले के जेवर भी चुराकर ले गए। निजी चिकित्सालय से वापस अपने घर पहुंचे तो ताला टूटा होने एवं सामान चोरी होने की जानकारी लगी। चोरी की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका देखा एवं घटना की जानकारी ली।
रियायशी क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी से बढ़ी चिंता
लोकाशाह नगर रियायशी क्षेत्र है। यहां पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इस क्षेत्र में कई रियायशी कॉलोनियां विकसित हो चुकी है। इसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिन में चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र को लोग सजग हो गए है।

Home / Beawar / वों अस्पताल गए एवं चोर ले गए जेवरात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो