scriptजुटाई जानकारी, देंगे रिपोर्ट | beawar block congress | Patrika News
ब्यावर

जुटाई जानकारी, देंगे रिपोर्ट

ब्लॉक स्तर पर राशि एकत्र करने का मामला, शिकायत के बाद देहात जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने ली जानकारी

ब्यावरOct 18, 2019 / 08:12 pm

tarun kashyap

beawar block congress

जुटाई जानकारी, देंगे रिपोर्ट

ब्यावर. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर परिषद चुनाव से पहले आवेदन भरवाकर राशि लेने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर शिकायत सामने आने के बाद देहात जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने जानकारी जुटाई है। इसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी। इस मामले में रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती है। निकाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करेगी। अब तक जिन कार्यकर्ताओं से राशि ली गई है। यह राशि भी वापस लौटानी पड़ सकती है।
नगर परिषद चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बिना संगठन के दिशा-निर्देश के आवेदन भरवाकर रसीद काटने का कार्य शुरू कर दिया गया। यह मामला सामने आने के बाद आवेदन भरने की प्रक्रिया तो बंद हो गई। इस मामले ने तूल पकड़ लिया। यह मामला प्रदेश संगठन तक पहुंच गया है। प्रदेश संगठन ने देहात जिलाध्यक्ष व प्रभारी सुरज्ञानसिंह से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में देहात जिलाध्यक्ष व प्रभारी सुरज्ञानङ्क्षसह घोसल्या ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जानकारी जुटाई है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं से ली गई राशि को वापस लौटाने की चर्चा चल रही है।
यह है मामला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाय चुनाव को लेकर आवेदन भरवाने के साथ ही रसीद काटना शुरू किया गया। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई। लम्बे समय से कांग्रेस में चल रही शांति में उबाल आ गया है। निकाय चुनाव आने वाले हैं। एेसे में चुप्पी साधे बैठे कई नेताओं ने भी इस मामले को प्रदेश तक पहुंचाया। प्रदेश की ओर से देहात जिलाध्यक्ष व प्रभारी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
इनका कहना है
निकाय चुनाव से पहले आवेदन भरवाने एवं स्वेच्छा से कोष में राशि जमा करवाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे। इसकी पालना की जाएगी।
सोहन मेवाड़ा, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

Home / Beawar / जुटाई जानकारी, देंगे रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो