scriptसजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड | beawar news | Patrika News
ब्यावर

सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड

सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड15 अगस्त को मनाएंगे रक्षा बंधन पर्व, बहनें बांधेगी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र

ब्यावरAug 12, 2019 / 03:10 pm

sunil jain

सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड

सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड


ब्यावर. शहर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पन्द्रह अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध उनकी दीर्घायु व सफलता की मंगलकामनाएं करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को सामथ्र्य अनुसार उपहार देंगे।
सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड
15 अगस्त को मनाएंगे रक्षा बंधन पर्व, बहनें बांधेगी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र

शहर के बाजारों में राखी की दुकानें सज गई है और महिला वर्ग की खासी चहल-पहल है। राखी विके्रताओं सहित मिष्ठान, नारियल की दुकानों पर भी रौनक है। दुकानदार सुनील मोदी प्रदीप गहलोत ने बताया कि इस बार राखी व स्व्तंत्रता दिवस एक ही दिन है और एेसे में तिरंगा राखी अच्छी डिमांड है। जरी, कुन्दन, गोल्डन पोलिस, चूड़ा राखी, मोती की चूड़ा राखी सहित बच्चों में म्यूजिकल, लाइटिंग, टेडी बीयर, स्पाइडरमेन जैसे राखी आकर्षण का केन्द्र है।
सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड
15 अगस्त को मनाएंगे रक्षा बंधन पर्व, बहनें बांधेगी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र

Home / Beawar / सजे बाजार, तिरंगे राखी की डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो