27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा नगरपरिषद की पहल : ऑटो टीपर में की गई व्यवस्था, दो और बॉक्सलगाना शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ब्यावर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 24 Jan 2020, 2:12 AM IST

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा

ब्यावर (अजमेर).

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान गीले कचरे को अलग से संग्रहित करने के बाद अब गाय के लिए रोटी व संक्रामक कचरा भी अलग से एकत्र होगा। इसके लिए ऑटोटीपर में बॉक्स लगाना शुरू कर दिया है।

नगर परिषद की ओर से पिछले चार साल से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 15 ऑटो टीपर लगाए गए है। इन ऑटो को वार्ड वार कचरा संग्रहण के लिए लगाया गया है। इन ऑटो में अब तक गीला व सूखा कचरा अलग अलग एकत्र कर डम्पिंग यार्ड में डाला जा रहा है। अब नगरपरिषद ने घरों से गाय के लिए रोटी व संक्रामक कचरे को अलग से एकत्र करने की पहल की है। इसके लिए ऑटो टीपर में ही अलग से पात्र लगाएं गए है।

नहीं हो पा रहा कचरे का निष्पादन

नगर परिषद की ओर से कचरा निष्पादन संयंत्र लगाए जाने हैं। अब तक नगर परिषद सीमा में कचरा निष्पादन संयंत्र नहीं लगाया जा सका है। इन संयंत्रों के जरिए गीले कचरे व सूखे कचरे का निष्पादन कर खाद सहित अलग-अलग किए जाने थे। इसके लिए परिषद प्रशासन की ओर से निजी संस्थाओं से भी सम्पर्क किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके अलावा पॉलीथिन को अलग से संग्रहित कर इसको निस्तारण किया जाना था। अब तक इसकी क्रियान्विति नहीं हो सकी है।

दस और ऑटो टीपर क्रय होंगे

शहरी क्षेत्र में ४५ वार्ड थे और इन वार्डों से कचरा संग्रहण के लिए पन्द्रह ऑटो टीपर लगाए गए, जो आवश्यकता से कम थे। अब वार्ड साठ हो गए है और एेसे में दस और ऑटो टीपर क्रय करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ऑटो टीपर क्रय किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग