बेमेतरा

Amit Shah In CG: 96 घंटे में दूसरी बार बोले – कांग्रेस ने जिन नक्सलियों को पाला, हम उन्हें 24 महीने में करेंगे खत्म

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले – आने वाले 2 साल में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। कांग्रेस ने नक्सलवाद का पालन पोषण करने का काम किया। मोदी सरकार बनी तो पूरे देश में समाप्त कर देंगे। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

बेमेतराApr 27, 2024 / 09:03 am

Kanakdurga jha

Amit Shah Rally In CG: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अमित शाह गरजे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 दिन में दूसरी बार प्रदेश दौरे पर थे। इस दौरान शाह ने बेमेतरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र को साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में माहौल बनाया। जनसभा में शाह बोले – आने वाले 2 साल में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। कांग्रेस ने नक्सलवाद का पालन पोषण करने का काम किया। मोदी सरकार बनी तो पूरे देश में समाप्त कर देंगे। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का विरोध कांग्रेस करती थी, अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया।
यह भी पढ़ें

2nd Phase Voting 2024: 1 ही घर में एक की उठी अर्थी और दो की निकली बारात… फिर भी मतदान करने पहुंचे दूल्हे

भूपेश एंड कंपनी ने घोटालों की शृंखला बनाई

शाह बोले – घमंडिया गठबंधन बनाकर 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करके कांग्रेस फिर से चुनाव लड़ने आई है। छत्तीसगढ़ में भूपेश एंड कमपनी ने घोटाले पर घोटाला किया। बघेल ने पीएससी घोटाला, गोबर गोठाला, गोठान गोठाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला किया।
यह भी पढ़ें

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया मतदान, बोले – तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

दुर्ग में भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकाबला

दुर्ग लोकसभा सीट पर छत्तीसगढ़ के तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा – कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। ब्जीपेश से वर्तमान सांसद विजय बघेल प्रत्याशी चुने गए है। वहीं कांग्रेस से राजेंद्र ठाकुर मैदान में उतरे है। अमित शाह की जनसभा में विजय बघेल बोले- अटल जी, आडवाणी जी की तरह मोदी जी और शाह जी ने इस देश को दुनिया में सम्मान दिलाया। यह मामूली चुनाव नहीं है, यह महायज्ञ हे। एक आहुति वोट के रूप में जरूर डालहू।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bemetara / Amit Shah In CG: 96 घंटे में दूसरी बार बोले – कांग्रेस ने जिन नक्सलियों को पाला, हम उन्हें 24 महीने में करेंगे खत्म

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.