scriptमां अन्नपूर्णा महायज्ञ में शामिल होने अयोध्या व वृंदावन सहित अन्य तीर्थों से आएंगे संत | Annapurna Mahayagya will come to Ayodhya and Vrindavan saints | Patrika News
बेमेतरा

मां अन्नपूर्णा महायज्ञ में शामिल होने अयोध्या व वृंदावन सहित अन्य तीर्थों से आएंगे संत

जिले के ग्राम खंडसरा मेंं 25 जनवरी से 4 फरवरी तक मां अन्नपूर्णा का महायज्ञ होगा। महायज्ञ मेंं विभिन्न तीर्थों से संत व ज्ञानीजन शामिल हो रहे हैं।

बेमेतराJan 16, 2020 / 11:02 pm

Laxmi Narayan Dewangan

मां अन्नपूर्णा महायज्ञ में शामिल होने अयोध्या व वृंदावन सहित अन्य तीर्थों से आएंगे संत

मां अन्नपूर्णा महायज्ञ में शामिल होने अयोध्या व वृंदावन सहित अन्य तीर्थों से आएंगे संत

बेमेतरा . जिले के ग्राम खंडसरा मेंं 25 जनवरी से 4 फरवरी तक मां अन्नपूर्णा का महायज्ञ होगा। महायज्ञ मेंं विभिन्न तीर्थों से संत व ज्ञानीजन शामिल हो रहे हैं। महायज्ञ स्थल पर 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यज्ञ का शुभारंभ गुप्त नवरात्र मेंं 25 जनवरी को जलयात्रा, पंचांग पूजा, आचार्यवरण एवं मंडप प्रवेश के साथ होगा। 26 जनवरी को वेदियों का आह्वान, स्थापना, पूजन, अग्नि स्थापना एवं यज्ञ आरंभ होगा। ४ फरवरी को पूर्णाहुति, सहस्रधारा स्नान, शोभायात्रा, आरती एवं समापन होगा।
10 दिनों तक चलेगा सत्संग
मां अन्नपूर्णा का महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित है। रोजाना दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद तिवारी (बलौदा बाजार) होंगे। उप आचार्य पं. अशोक शास्त्री (धमतरी) होंगे। 26 जनवरी को मानस वक्ता मेघनाथ शर्मा (कोलेगांव), 27 जनवरी को पं. अशोक आनंद मिश्रा (लोहारा), 28 जनवरी को पं. महेश प्रसाद पांडे (तखतपुर), 29 जनवरी को आचार्य जलेश्वर महाराज (अयोध्या), 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आचार्य सुभाष पांडेय (बसनी, जिला-कबीरधाम), 2 फरवरी को अदिति किशोरी (वृंदावन), 3 फरवरी को ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद (सल्धा) का प्रवचन व सत्संग होगा।
रोज होगी मानस गान की प्रस्तुति
महायज्ञ के दौरान रात मेंं मानस कार्यक्रम, टोनाटार का पंडवानी कार्यक्रम, सिंघनगढ़ वालों का कार्यक्रम और सुखाताल, धमधा, भिंभौरी व खैरागढ़ की मानस मंडलियों का संगीतमय कार्यक्रम होगा। इस आयोजन की तैयारी में आयोजन समिति के साथ-साथ ग्रामीण भी तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।

Home / Bemetara / मां अन्नपूर्णा महायज्ञ में शामिल होने अयोध्या व वृंदावन सहित अन्य तीर्थों से आएंगे संत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो