scriptकांग्रेस नेता रविंद्र चौबे ने ऐसा क्या कहा कि खिल उठे किसानों के चेहरे | congress committed for farmer's cause | Patrika News
बेमेतरा

कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे ने ऐसा क्या कहा कि खिल उठे किसानों के चेहरे

थानखम्हरिया में आयोजित किसान अधिकार महासभा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य में पदस्थ भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।

बेमेतराJul 12, 2018 / 10:32 pm

Rajkumar Bhatt

women at kisan sammelan

women at kisan sammelan

बेमेतरा/थानखम्हरिया. अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो केवल 10 दिन में ही सभी किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा, साथ ही हमारी सरकार की प्राथमिकता में किसानों व गरीबों को मुफ्त में बिजली भी देने की है। यह बात पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने मंगरवार को थानखम्हरिया के तहसील प्रांगण में आयोजित किसान अधिकार महासभा को संबोधित करते हुए कही।
चारों ओर भ्रष्टाचार का राज

पूर्व विधायक रविन्द्र चौबे ने प्रदेश के मंत्रियों के जमीन घोटाला व मुख्यमंत्री के बेटे का नाम पनामा केस में आने पर कहा कि चारों ओर भ्रष्टाचार का राज है। मंत्री जमीन घोटाला में तो अफसर रिश्वत व घूसखोरी के मामले में फंसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय लोगों को लुभाने बड़े पैमाने पर राशन कार्ड बनाया गया, और चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार ने 7 लाख गरीबों का राशन कार्ड निरस्त किया है। अब प्रश्न यह उठता है कि अब तक 2 सौ करोङ रूपए का चॉवल, शक्कर व मिट्टी तेल कौन खाता था।
केवल नांदगांव के किसानों को दिया पैसा

पूर्व मंत्री मो. अकबर ने बीमा राशि में हुई गड़बड़ी पर कहा कि केन्द्र से प्राप्त सूखा राहत व बीमा राशि 1120 करोड़ रुपए में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 468 करोड़ रुपए केवल अपने विधानसभा राजनांदगांव में किसानों को वितरित किया है, यहां प्रदेश के किसानों के साथ सरकार क्यों भेदभाव कर रही है। उन्होंने संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल वितरण को किसान के पैसों को काटकर लाभ लेने की बात कही है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि रमन सरकार ने सूखा राहत व बीमा राशि बटन दबाकर जारी की, जिससे किसान परेशान हैं। मुआवजा राशि वितरण भी उचित ढंग से नहीं किया गया।
अन्य वक्ता भी भाजपा पर बरसे

कार्यक्रम को बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कविता साहू, बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा और हरिशरण क्षत्रीय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में साजा जनपद पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनहरण सिन्हा सहित पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पंच-सरपंच व क्षेत्र के किसान व कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Home / Bemetara / कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे ने ऐसा क्या कहा कि खिल उठे किसानों के चेहरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो