प्रकाश मुनि नाम साहेब ने कहा कि तीन दिन में मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में चक्काजाम जाम किया जाएगा। दामाखेड़ में कबीरपंथियों के गुरु ने 13 घंटे के बाद नेशनल हाईवे से चक्कजाम जामा व धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने मध्यान्ह भोजन की सूची से अंडा हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। कलेक्टर के मौखिक आदेश के बाद हजारों कबीरपंथी नेशलन हाईवे से उठ गए। (Bemetara news)
फेसबुक पर लिखा पोस्ट
नेशनल हाइवे से धरना प्रदर्शन समाप्त करने के बाद प्रकश मुनि नाम साहेब ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है कि कबीरपंथ समाज ने अंडे का फंडे पर विरोध दर्ज करा दिया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की माता का दशगात्र है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान जिला कलेक्टर बलौदाबाजार का हमें आश्वासन प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही कबीरपंथ की मांग पूरी हो जाएगी।

Read more: अंडे पर मचा बवाल, स्कूल के मध्यान्ह भोजन से हटाने प्रदेश में पहली बार निकली अनोखी अंडा रैली, Video…. एक्शन मोड में आई सरकार
छत्तीसगढ़ में अंडा वितरण को लेकर मचे बवाल के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने जनभावना को शांत करने के लिए कलेक्टरों को नाम से एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें अंडा वितरण के लिए ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया है, जिसमें शाकाहारी बच्चे इससे दूर रहें। स्कूलों में अंडा वितरण में करीब 128 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए बजट में अलग से व्यवस्था की जा रही है। (Bemetara news)

Chhattisgarh Bemetara से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर .. ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.