scriptशादी घर में बाजा बजाकर लौट रहे थे, अंधेरी रात में हुआ कुछ ऐसा, तीन की हो गई मौत, 11 घायल | Road accident in Bemetara, Bemetara police | Patrika News

शादी घर में बाजा बजाकर लौट रहे थे, अंधेरी रात में हुआ कुछ ऐसा, तीन की हो गई मौत, 11 घायल

locationबेमेतराPublished: May 09, 2019 03:08:42 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सबसे बड़ी दुर्घटना साजा-कोदवा मार्ग पर हुई। जहां बारात में बाजा बजाकर लौट रहे लोग मालवाहक के पलटने से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए।

patrika

शादी घर में बाजा बजाकर लौट रहे थे, अंधेरी रात में हुआ कुछ ऐसा, तीन की हो गई मौत, 11 घायल

बेमेतरा. जिले में मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे के अंतराल में पांच बड़े सड़क हादसे हुए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। सबसे बड़ी दुर्घटना साजा-कोदवा मार्ग पर हुई। जहां बारात में बाजा बजाकर लौट रहे लोग मालवाहक के पलटने से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर घर में घुस गई
वहीं दो स्थानों पर ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। इसी तरह बेमेतरा से दुर्ग रोड में ग्राम केशडबरी के पास अज्ञात बाइक सवार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दुर्ग मार्ग में निनवा में बुधवार को अलसुबह एक कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई।
प्रकरण दर्ज किया
साजा-कोदवा मार्ग पर शराब दुकान के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 3 लोगों को भी चोट पहुंची है। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शव को साजा अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घायल रामायण यदु की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304, 337 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में साजा-कोदवा मार्ग पर शराब दुकान के पास देवा साहू के घर के सामने मंगलवार की रात काचरी से बारात लेकर वापस सोमईकला जा रहे माजदा अचानक अनियत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में बैठे लोगों में से 9 लोग घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल ग्राम भेडरवानी निवासी उमेन्द्र साहू पिता फिरंता (70) व ग्राम सोमईकला निवासी मनोहर वर्मा (57) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
रायुपर रेफर किया
दुर्घटना में चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जिसमें गोवर्धन यादव, दानी यादव, रूपेश यादव, विजय यादव शामिल हैं। वहीं तीन घायलों का उपचार साजा अस्पताल में ही किया जा रहा है। हादसे में घायल सभी लोग शादियों में बाजा बजाने का काम करते हैं। जो घटना के दिन ग्राम करमतरा से बारात लेकर ग्राम काचरी गए थे। जहां से विवाह में बाजा बजाकर सभी साथी मालवाहक से सोमईकला जा रहे थे।
तभी रात करीबन 9.45 बजे देवा साहू के घर पास कोदवा रोड साजा में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के चारो चक्के ऊपर हो गए। दुर्घटना में रामायण, मनोहर वर्मा व उमेंद साहू को सिर में चोट लगी है। गोवर्धन यादव, दानी यादव, बसंत पाल, रूपेश यादव, विजय यादव को हाथ, पैर व सिर में चोट पहुंचा है। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल से सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो