scriptभाजपा समर्थित तानसेन बने  विपणन समिति अध्यक्ष | Tansen became Vipdan Samiti President | Patrika News
बेमेतरा

भाजपा समर्थित तानसेन बने  विपणन समिति अध्यक्ष

विपणन समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित तानसेन पटेल और उपाध्यक्ष पद पर रेखराम साहू चुने गए।

बेमेतराJan 13, 2018 / 01:01 am

Dakshi Sahu

Elected president and Vice President of Society

Elected president and Vice President of Society

बेमेतरा. विपणन समिति कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए निर्वाचन प्रकिया संपन्न हुई। सभी पदों पर केवल एक एक नाम का प्रस्ताव आने पर अध्यक्ष पद पर तानसेन पटेल, उपाध्यक्ष पद पर रेखराम साहू व राज्य प्रतिनिधि के तौर पर दिनेश सोनी को निर्विरोध चुना गया। चुनाव रिटर्निग आफिसर बीएल राणा ने संपन्न कराया। भाजपा समर्थक माने जाने वाले तानसेन पटेल की जीत के बाद मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पद के लिए केवल एक दावेदार

बेमेतरा विपणन समिति में शुक्रवार को प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन प्रकिया पूर्ण की गई। सर्व प्रथम अध्यक्ष पद के लिए रेखाराम साहू ने तानसेन पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे ललनसिंह के समर्थन दिए जाने के बाद दूसरा नाम सामने नहीं आया। इसके बाद तानसेन पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए रेखराम साहू के नाम का प्रस्ताव तानसेन पटेल ने रखा, जिसे संचालक दिनेश सोनी ने समर्थन दिया। दूसरा नाम नहीं आने से रेखराम साहू को भी निर्विरोध चुना गया। दोनों पदों के अलावा लाल सिंह, मालिकराम, सेतुराम, बंशीराम पटेल, शांति बाई, राजकुमारी संचालक सदस्य बने। अन्य सहकारी समितियों के सदस्य के लिए लाल सिंह को जिला सहकारी केन्द्रीय बैक दुर्ग , दिनेश सोनी को राज्य सहकारी विपणन संघ रायपुर व दंतेश्वरी शक्कर कारखाना के लिए प्रतिनिधि बनाया गया है। राजकुमारी को जिला सहकारी संघ व सेतु राम गोड़ को कृषि उपज मंडी का प्रतिनिधि बनाया गया है।
भाजपा की बड़ी जीत

बेमेतरा विपणन केन्द्र में पहली बार सभी प्रमुख पदों पर भाजपा समर्थित चुने गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में कुल 9 पदों में 6 पद भाजपा पैनल के थे, जिसे देखते हुए इसी पैनल का चुना जाना तय था। लेकिन जिस तरह से कांग्रेसी विचारधारा के बंशी पटेल को संचालक बनाया गया, उससे कांग्रेसियों को कांग्रेसियों ने झटका दिया है।
कर्ज से समिति केा उबारना पहली प्राथमिकता

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद तानसेन पटेल ने ‘पत्रिका’ को अपने प्राथमिकता बताते हुए कहा कि समिति कर्ज में डूबी हुई है, जिसे उबारना उनका पहला काम होगा। इसके बाद समिति के कर्मचारियों का लंबित वेतन भी जारी करने का कार्य किया जाएगा।

Home / Bemetara / भाजपा समर्थित तानसेन बने  विपणन समिति अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो