scriptबारिश के बाद भी तापमान में भी उछाल  | After the rain, the boom in the temperature | Patrika News
बेतुल

बारिश के बाद भी तापमान में भी उछाल 

पिछले तीन दिनों से शहर में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से जहां दिन के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं रात में तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है।

बेतुलJan 19, 2016 / 12:47 pm

Sanket Shrivastava


बैतूल। पिछले तीन दिनों से शहर में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से जहां दिन के वक्त लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं रात में तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। पिछले सात दिनों में न्यूृनतम तापमान में छह डिग्री तक का उछाल आया है। जबकि बीते दो दिनों में यह उछाल तीन डिग्री के आसपास रहा है। सोमवार शाम को पंद्रह मिनट तेज बारिश भी हुई है।
सोमवार को दिन में जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। मौसम का यह मिजाज लोगों की समझ से परे हैं, क्योंकि इस समय आमतौर पर बारिश के कारण ठंड जोरों से पडऩा शुरू हो जाती है लेकिन आसमान में बादली छाए रहने के कारण ठंड जोर नहीं पड़क पा रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट नहीं है। बारिश गेहूं फसल के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि ऐसे ही तीन-चार दिन बारिश का दौर बना रहा तो फसल में काफी ग्रोथ होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो