scriptमुलताई विधानसभा : मुलताई को बनाएंगे पर्यटन स्थल | assembly changemaker multai | Patrika News
बेतुल

मुलताई विधानसभा : मुलताई को बनाएंगे पर्यटन स्थल

संभावित प्रत्याशियों ने बताया एजेंडा

बेतुलOct 11, 2018 / 05:40 pm

sandeep nayak

Changemaker, Volunteer, Claimant, Hero of Change, Jan Agenda

विधानसभा सीटों पर दावेदारी के लिए चेंजमेकर भी तैयार

मुलताई। पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के अंतगर्त हम आपको जनता के जन एजेंडे के साथ संभावित प्रत्याशियों के विजन से भी अवगत करा रहे हैं। जानें मध्यप्रदेश के बैतूल विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों का विजन।
बलराम बारंगे चेंजमेकर
पिताजी तीन बार विधायक रहे हैं, इस कारण बचपन से ही जनता से जुड़ा हुआ हूं। उनकी हर जरूरतें के लिए अच्छी तरह से समझ सकता हूं। मूल रूप से यहां किसानों के लिए काम करना चाहता हूं, उनको सभी सुविधाएं मिलें, सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी मिले। जिसका उनको लाभ मिल सके। जिस कारण खेेती लाभ का व्यवसाय बन सके और अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें।
इसके अलावा दूसरी प्राथमिकता मुलताई को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रहेगी। ताकि आने वाले पर्यटकों के लिए इसकी गाथा की जानकारी मिल सके। साथ ही शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।
सुखदेव पांसे : कांग्रेस
खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में काम प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। क्योंकि यहां पर अधिकतर लोग इसी पर आधारित हैं। ऐसे में उनको सिंचाई के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। युवाओं में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय स्तर पर ही उनको रोजगार दिलाने के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ करने और शहर के लिए ओवर ब्रिज की समस्या का समाधान किया जाएगा। ट्रेनों का स्टापेज भी मुलताई में बढ़ाया जाएगा।
चंद्रशेखर देशमुख भाजपा
वर्तमान विधायक चंद्रशेखर देखमुख का कहना है कि पिछले पांच सालों में किसानों के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए हैं। मेरा पूरा ध्यान किसानों की समस्याओं पर रहा है। आगे भी उनके लिए काम करता रहूंगा। इसके अलावा मुलताई को जिला बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। शहर में नए उद्योग धंधे विकसित किए जाएंगे ताकि उनकी बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाए सके। मुलताई को पर्यटन के रूप में विकसित कर नए आयाम दिए जाएंगे।
राजा पवार : भाजपा
लोगों की समस्या हल करना मेरा प्रथम उदेशय है। मुलताई शहर में पर्यटन की भरपूर संभावनाएं हैं। इसकी दिशा में प्रमुखता से काम किया जाएगा। ताकि इसकी पहचान देशभर में हो सके।

Home / Betul / मुलताई विधानसभा : मुलताई को बनाएंगे पर्यटन स्थल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो