scriptवृद्ध दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत,पत्नी गंभीर | Attack on elderly couple with sharp weapon, death of husband, wife ser | Patrika News
बेतुल

वृद्ध दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत,पत्नी गंभीर

मोहदा थाना क्षेत्र ग्राम धारागोहान में सोमवार रात जागल कर रहे वृद्ध दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

बेतुलApr 21, 2020 / 09:32 pm

ghanshyam rathor

Attack on elderly

Attack on elderly ,Attack on elderly


बैतूल। मोहदा थाना क्षेत्र ग्राम धारागोहान में सोमवार रात जागल कर रहे वृद्ध दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वही बुजुर्ग महिला को गंंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। मृतक ग्राम कोटवार बताया जा रहा है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दामजीपुरा सड़क पर धारागोहान के पास खेत में बनी झोपड़ी में रात को ग्राम कोटवार बुद्धू पिता छोटेलाल 55 वर्ष और उसकी पत्नी रूपी 50 वर्ष जागली करने गए थे। झोपड़ी के पीछे ही अलग-अलग खटिया पर सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर हमला कर दिया। जिसके बाद कोटवार बुद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी रूपी बाई को गंभीर चोट लगी है। मंगलवार सुबह जब मृतक की बड़ी बहू खेत गई तो देखा। बुद्धू और उसकी पत्नी लहुलूहान पड़े थे। बुद्धू की मौत हो चुकी थी। बुद्धू के सिर, गर्दन में चोट लगी थी। दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। रुपा गंभीर हालत में थी। परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया। मोहदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। घटना के रात नौ बजे के बाद होने की बात कही जा रही है। मृतक का बेटा खेत से रात में नौ बजे के बाद वापस आया था।
वृद्धा के नहीं हो सके बयान
घायल वृद्धा के बयान नहीं हो सके हैं। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। बयान के लिए तहसीलदार भी आए थे,लेकिन बयान नहीं हो सके हैं। वृद्धा को कम चोटें लगी है। वृद्धा के बयान होने पर घटना का खुलासा हो सकता है।
इनका कहना
धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हमला किया है। एक वृद्ध की मौत हुई है। उसकी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। वह बोल नहीं पा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्र सिंह, एएसआई थाना मोहदा।

Home / Betul / वृद्ध दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत,पत्नी गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो