scriptमंडी में हो रही मक्के की बंपर आवक, भावांतर का पता नहीं | Bumper arrival of maize happening in mandi, Bhavantar is not known | Patrika News
बेतुल

मंडी में हो रही मक्के की बंपर आवक, भावांतर का पता नहीं

भावांतर को लेकर नहीं आए आदेश

बेतुलNov 29, 2019 / 11:48 pm

yashwant janoriya

भावांतर को लेकर नहीं आए आदेश

भावांतर को लेकर नहीं आए आदेश

बैतूल. कृषि मंडी बडोरा में इन दिनों मक्के और सोयाबीन की जमकर आवक हो रही है। मंडी की हालत यह है कि शेडों की बात तो दूर परिसर तक में अनाज डालने की जगह नहीं मिल रही है। मंडी के कोने-कोने में मक्का ही मक्का दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को मंडी में मक्के की आवक ९७०० क्विंटल रही,जो कि इस सीजन में अभी तक की सबसे अधिक आवक बताई जा रही है। वही सोयाबीन की आवक भी २७६३ बोरे रही। मक्के की बंपर आवक के पीछे किसानों को इसके दाम अधिक मिलना बताया जा रहा है। मक्के के दाम किसानों को अधिकतम १९ सौ रुपए प्रति क्विंटल के आसपास मिल रहे हैं। वही सोयाबीन के भी अधिकतम दाम प्रति क्विंटल चार हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। कृषि मंडी बडोरा में जिले भर से मक्के और सोयाबीन की आवक हो रही है। बारिश से फसल बर्बाद होने के बाद भी मक्के की अच्छी आवक से व्यापारी और किसान आश्चर्य में हैं। मक्के की बंपर आवक के बावजूद अभी तक भावंातर के तहत खरीदी का पता नहीं है। भावांतार को लेकर अधिकारियों के पास कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि इसको लेकर होर्डिग जरुर लगाए जा रहे हैं। किसानों के मुताबिक भावांतार की खरीदी पिछले वर्ष की तुलना में काफी लेट हो गई है। किसानों का कहना है कि अभी खरीदी नहीं की गई तो फिर कब खरीदी होगी।
हम्माल कर रहे वसूली
अधिक आवक होने से हम्मालों की भी चांदी हो गई है। हम्माल बिना पैसे लिए किसानों का अनाज नहीं तौल रहे हैं। पैसा नहीं देने पर हम्माल काटा नहीं करते हैं,जिसकी वजह से किसान लेट होता है। दूर गांव से आने वाले किसानों को घर जाने के लिए रात में साधन नहीं मिलते हैं। किसान,हम्मालों को पैसे देने के लिए मजबूर होते हैं। सब कुछ अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद होता है। इसके बाद भी अधिकारी शिकायत आने का इंतजार करते हैं। किसान सीजन में एक या दो बार आते हैं। जबरन की परेशानियों से बचने के चलते किसान शिकायत भी नहीं करते हैं।
हम्माल द्वारा किसानों से तुलाई के लिए पैसा लिया जा रहा है, इसकी अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
– एचआर लोखंडे, प्रभारी सचिव कृषि मंडी बैतूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो