scriptसीएम जनता के नहीं भ्रष्टाचार के नाथ बने : पूर्व मुख्ममंत्री | CM not made corruption to public: Former Chief Minister | Patrika News
बेतुल

सीएम जनता के नहीं भ्रष्टाचार के नाथ बने : पूर्व मुख्ममंत्री

पैसे लाओ और ट्रासंफर ले जाओ, प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जनता के नाथ नहीं बन पाए। वे भ्रष्टाचार के नाथ बन गए हैं। उक्त बात पूर्व मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।

बेतुलApr 15, 2019 / 09:31 pm

ghanshyam rathor

Vijay Sankalp Yatra

Vijay Sankalp Yatra

बैतूल। घोटाले करने वाले देश नहीं चला सकते। कांग्रेस ने कई घोटाले किए हैं। प्रदेश सरकार ने भी तबादला उद्योग खोल रखा है। एक दिन में एक ही व्यक्ति के चार-चार ट्रांसफर हो रहे हैं। पैसे लाओ और ट्रासंफर ले जाओ। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जनता के नाथ नहीं बन पाए। वे भ्रष्टाचार के नाथ बन गए हैं। उक्त बात पूर्व मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे सोमवार दोपहर मेें लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के चचेरे भाई भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके का नामांकन भी दाखिल कराया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में थोड़ी चूक हो गई। भाजपा को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस ने सभी के साथ मिलकर लंगड़ी सरकार बनाई है। कंाग्रेस को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा भी सरकार बना सकती थी,लेकिन नहीं बनाई। भाजपा पेवर सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने झूठे वादे करके सरकार बनाई है। किसान कर्ज माफी के चक्कर में आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच से किसानों से पूछा कि कि किसी किसान का दो लाख रुपए कर्जा माफ हुआ क्या। कांग्रेस ने सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। आचार संहिता का हवाला देकर किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। किसानों का ४८ हजार करोड़ का रुपए का कर्जा माफ किया जाना था। कर्जमाफी के लिए बैंकों को सिर्फ १३ हजार करोड़ रुपए ही दिए गए। कर्जमाफी का बजट भी ५ करोड़ रुपए रखा गया। कर्जमाफी के लिए सोसाइटियों की गर्दन दबा दी। सोसाइटियों से उनकी अंश पूंजी ली जा रही है। किसानों को भावांतर योजना का लाभ नहीं दिया। गरीबों के लिए बनाई गई संबल योजना बंद कर दी। गरीबों को बिजली के भारी भरकम बिल आ रहे हैं। बेइमान सरकार ने अंत्येष्टी तक के पांच हजार छिन लिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दो लाख के चक्कर में हमारे किसान भाई आ गए। अब गलती सुधारने और बदला लेने का वक्त आ गया है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमल पटेल, आमला सारणी विधायक योगेश पंडागरे ,टिमरनी विधायक संजय शाह, लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद ज्योति धुर्वे, नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य सहित हरदा जिले के भाजपा नेता उपस्थित रहे।
ढोर चराने और बैंड बजाने का दे रही रोजगार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आढ़े हाथोंंं लेते हुए कहा कि उनके जैसा झूठ बोलने वाला ुदनिया में नहीं है। राहुल गांधी ने कहा था कि मोबाइल भी फैक्ट्री खुलवाई जाएगी। कही पर भी फैक्ट्री नहीं खुली। युवाओं के साथ धोखा किया गया। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर ढोर चराने और बैंड बजाने का धंधा ला रही है। कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री का चेहरा ही नहीं है,कौन प्रधानमंत्री बनेगा पता नहीं। कांग्रेस सरकार आई तो हर दिन प्रधानमंत्री बदलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में हुए आतंकवादी हमलों का बदला दिया। सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादी संगठनों के ठिकाने उड़ा दिए। प्रधानमंत्री ने कार्रवाई के लिए सेना को खुल झूठ दी। ऐसा पहले की सरकार में कभी नहीं हुआ। इसके लिए ५६ इंच का सीना चाहिए।
पीएचई मंत्री के चचेरे भाई भाजपा में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के चचेरे भाई रविन्द्र पांसे अपने कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हुए। रविन्द्र के पिता मारोतीराव पांसे भी पूर्व विधायक रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने पांसे का स्वागत किया। आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की प्रयास से भाजपा में शामिल हुए।
देरी से सभा स्थल पहुंचे पूर्व सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में बारह बजे के लगभग हेलीकाप्टर से बैतूल पहुंचे। इसके बाद सीधे कारगिल चौक स्थित होटल आ गए। पूर्व सीएम के होटल पहुंचने से यहां जाम लग गया। जिसे पुलिसकर्मियों ने हटाया। होटल में कुछ देर रुकने के बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके का नामांकन दाखिल किया। कार्यक्रम में लगभग एक घंटा रुकने बाद दोपहर पौने दो बजे के लगभग हेलीकाप्टर से रीवा के लिए रवाना हुए। लोगों में चर्चा रही कि कार्यक्रम स्थल में लोगों की संख्या कम होने की वजह से पूर्व सीएम देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के लिए लाई गई सैकड़ों कुर्सियां भी वैसे ही पड़ी रही।

Home / Betul / सीएम जनता के नहीं भ्रष्टाचार के नाथ बने : पूर्व मुख्ममंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो