scriptविरोध प्रदर्शन के नए तरीके अपनाने कर्मचारियों में लगी होड़ | Competition engaged in new methods of protesting | Patrika News
बेतुल

विरोध प्रदर्शन के नए तरीके अपनाने कर्मचारियों में लगी होड़

चुनावी वर्ष शुरू होते ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के सामने कर्मचारियों के तंबू पर तंबू तन

बेतुलMar 12, 2018 / 09:00 pm

ghanshyam rathor

Protest

  Hanging demonstration

बैतूल। चुनावी वर्ष शुरू होते ही कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने हड़ताली कर्मचारियों के तंबू पर तंबू तन रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों से धरना स्थल खचाखच भरा हुआ है। विरोध प्रदर्शन के लिए भी कर्मचारी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कौन बेहतर तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सकता है। इसको लेकर होड़ लगी हुई है। सोमवार विरोध प्रदर्शन के कई अनोखे रुप हड़ताली संगठनों द्वारा अपनाए गए।बताया गया कि कलेक्टोरेट के सामने हड़ताल प्रदर्शनों के चलते आए दिन सड़क पर चक्क्काजाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो रही है। पिछले पंद्रह दिनों से विभिन्न संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं ने किया शाष्टांग
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार अनोखे रुप से विरोध प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला कर्मचारी शाष्टांग प्रणाम करते हुए गंज थाने के सामने भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे। धरना स्थल से प्रणाम करते हुए लगभग दो दर्जन कर्मचारी आधा किमी दूर मंदिर में शाष्टांग करने पहुंचे। यहां पर अपनी मांगों को लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
फांसी पर लटककर किया प्रदर्शन
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फांसी पर लटककर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर ही फांसी के फंदे बनाए गए थे। एक कर्मचारी अर्थी पर लेटा रहा। बाकी कर्मचारी इसका दुख मनाते नजर आए। संविदा कर्मचारी संघ के पंकज डोंगरे ने बताया कि सरकार ने हमने निकालने की चेतावनी दी है। जिससे अब हमारी हालत मृत के समान हो गई है। जिससे इस तरह का प्रदर्शन किया।
साड़ी के पल्लू से लगाई झाड़ू
आशा और ऊषा कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया है। धरना स्थल से सभी महिलाएं रैली शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकली। आगे चल रही महिलाओं ने सड़क पर अपने साड़ी के पल्लू से झाड़ृ लगाई। ऐसा करते हुए लल्ली चौक पहुंची और फिर बस स्टैंड रोड से वापस आई। कलेक्टोरेट में अपनी मांंगों का ज्ञापन दिया। सांसद और विधायक को भी ज्ञापन देने पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो