scriptअनाज डंप करके चले गए किसान, सोमवार से सब्जी व्यापारी होंगे शामिल | Farmers gone after dumping grain, vegetable traders will be involved | Patrika News
बेतुल

अनाज डंप करके चले गए किसान, सोमवार से सब्जी व्यापारी होंगे शामिल

मॉडल एक्ट के विरोध में मंडी कर्मचारियों की शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिले भर की कृषि मंडी बंद रही। कर्मचारियों ने मंडी गेट बंद कर कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। कुछ किसान हड़ताल की जानकारी नहीं होने से अनाज लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों ने मंडी में ही अनाज डंप कर दिया।

बेतुलSep 25, 2020 / 08:27 pm

Devendra Karande

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया धरना

Officers and employees picket

बैतूल। मॉडल एक्ट के विरोध में मंडी कर्मचारियों की शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिले भर की कृषि मंडी बंद रही। कर्मचारियों ने मंडी गेट बंद कर कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। कुछ किसान हड़ताल की जानकारी नहीं होने से अनाज लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों ने मंडी में ही अनाज डंप कर दिया। वही मंडी में ही संचालित सब्जी व्यापारियों को हड़ताल में शुक्रवार को राहत दी गई। सोमवार से सब्जी व्यापारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। जिससे सब्जियों का भी संकट खड़ा हो जाएगा।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड के जिलाध्यक्ष सूरज उइके ने बताया कि
२५ सितंबर से मंडी के सभी अधिकारी व कर्मचारी ने अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की है। पहले दिन मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडी कार्यालय के सामने ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने ने बताया कि शासन मंडियों में मॉडल एक्ट ला रही है। इसकी वजह से मंडी कर्मचारी, व्यापारी और किसान सभी को परेशान होना पड़ेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन, पेंशन की समस्या हो जाएगी। जिससे यह अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरी बार शुरू की है। हड़ताल को मंडी व्यापारियों का भी समर्थन है। जिससे व्यापारी भी मंडी नहीं पहुंचे। वही जिन किसानों को हड़ताल की सूचना नहीं थी भैंसदेही और मंडई के किसान सोयाबीन लेकर पहुंच गए। किसानों ने मंडी में ही अनाज डंप कर दिया है।
सोमवार से सब्जी व्यापारियों का समर्थन
सब्जी विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि सब्जी की गाडिय़ां पहले से निकल गई थी। इस वजह से आलू,प्याज की कुछ गाडिय़ां बैतूल आ गई थी। सब्जी खराब हो जाती है। इस वजह से दो दिन की मोहलत मंडी के कर्मचारियों ने दी है। सोमवार से हड़ताल में सब्जी व्यापारी भी शामिल होंगे। जिससे बाजार में सब्जी का संकट हो जाएगा। सब्जियों के दाम में और बढ़ जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो