scriptरात में फोन किया, सुबह पहुंची जननी एक्सप्रेस | Janani Express not reached on time | Patrika News
बेतुल

रात में फोन किया, सुबह पहुंची जननी एक्सप्रेस

रास्ते में हुआ महिला को प्रसव, प्रसूता की मौत

बेतुलNov 09, 2017 / 10:38 pm

ghanshyam rathor

Janani Express not reached on time

Janani Express not reached on time

आठनेर/बैतूल। महिलाओं को प्रसव के लिए समय से सरकारी अस्पताल पहुंचाने सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद महिलाओं की मौत हो रही है। आठनेर थाना क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले में देरी से जननी एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए जननी चालक पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बागवानी निवासी कोकी पति पति सुखराम आदिवासी को बुधवार रात में प्रसव पीड़ा हुई। गांव की आशा कार्यकर्ता कला सिरसाम ने रात में दो बजे के लगभग जननी एक्सप्रेस के लिए मोबाइल किया। कार्यकर्ता ने बताया कि कई बार मोबाइल करने के बाद भी हर बार यह कहा गया कि गाड़ी निकल गई है, धैर्य रखे। पूरी रात प्रसूता दर्द से कराहती रही,लेकिन जननी वाहन नहीं पहुंची। गरीब परिवार होने से अन्य साधन भी नहीं कर सके। अगले दिन गुरुवार को जननी वाहन सुबह साढ़े सात बजे पहुंचा। जिसमें महिला को प्रसव के लिए आठनेर अस्पताल लाया जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर ही महिला को वाहन में प्रसव हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला का बच्चा स्वस्थ है। पति सुखराम ने बताया कि समय से जननी वाहन पहुंच जाता तो उसकी पत्नी की मौत नहीं होती। सुखराम ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। रास्ते में हुआ महिला को प्रसव, प्रसूता की मौत। रात में फोन किया, सुबह पहुंची जननी एक्सप्रेस।
महिला की होम डिलेवरी हुई है। महिला की मौत अस्पताल में पहुंचने से पहले हो गई थी। बच्चा स्वस्थ है। वाहन चालक की लापरवाही से मामला बिगड़ा है।
डॉ. जितेन्द्र आतरे, बीएमओ आठनेर।

इस संबंध में पूरी जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। वाहन समय से नहीं पहुंचने के लिए जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई करेंगे।
हरीश तावड़े, जिला प्रभारी संजीवनी १०८ बैतूल।

Home / Betul / रात में फोन किया, सुबह पहुंची जननी एक्सप्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो