scriptयुवक का किन्नर प्रेम,साथ नहीं गई तो खुद को ब्लेड मारकर किया घायल | Kinnar Prem did not go, then injured himself by hitting the blade | Patrika News

युवक का किन्नर प्रेम,साथ नहीं गई तो खुद को ब्लेड मारकर किया घायल

locationबेतुलPublished: Oct 17, 2020 08:41:35 pm

Submitted by:

Devendra Karande

प्रेमी-प्रेमिका और पति व पत्नी के बीच अनबन के बाद विवाद के कई मामले आपने सुने देखे होंगे। लेकिन हम जिस मामले की बात कर रहे हैं वह बहुत ही अलग है। यहां पर एक युवक पिछले सात वर्ष से किन्नर से प्यार कर रहा है। किन्नर उसके साथ नहीं गई तो युवक ने शनिवार खुद को कई बार हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर लिया। मामला गंज थाने पहुंच गया है।

किन्नर साथ नहीं गई तो युवक ने खुद को घायल कर लिया

The young man injured himself if she did not get along

बैतूल। प्रेमी-प्रेमिका और पति व पत्नी के बीच अनबन के बाद विवाद के कई मामले आपने सुने देखे होंगे। लेकिन हम जिस मामले की बात कर रहे हैं वह बहुत ही अलग है। यहां पर एक युवक पिछले सात वर्ष से किन्नर से प्यार कर रहा है। किन्नर उसके साथ नहीं गई तो युवक ने शनिवार खुद को कई बार हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर लिया। मामला गंज थाने पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही रही है।
इटारसी के न्यास कॉलोनी निवासी आनंद कटारे ने बताया कि वह बैतूल निवासी कमलेश जो कि किन्नर है,उससे पिछले सात वर्षों से प्यार करता है। दोनों इटारसी में ही साथ में रहते हैं। मारपीट के मामले में आरोपी आनंद के होने से किन्नर कमलेश उसे लेकर बैतूल आई। कुछ दिनों से किन्नर बैतूल में रह रही थी। आनंद उसे लेने आया था। आनंद ने चलने के लिए कहा तो किन्नर ने अभी जाने से इंकार कर दिया। आनंद उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आनंद ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। आनंद ने ब्लेड से अपने ही हाथ पर कई वार किए। गंज थाना पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो आनंद और किन्नर कमलेश को थाने लाया गया है। आनंद का मेडिकल कराया जा रहा था। गंज थाने के एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि आनंद और किन्नर कमलेश दोनों के बीच पे्रम है। दोनों ने शादी भी कर ली है। किन्नर साथ नहीं गई तो आनंद ने खुद को घायल कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो