scriptकटाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा मिनी ट्रक पलटा | Mini truck full of laborers going for harvesting overturns | Patrika News
बेतुल

कटाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा मिनी ट्रक पलटा

थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरादेही चिचकुम जोड़ पर मंगलवार दोपहर तीन बजे एक मिनी ट्रक पलटने से 20 मजदूर घायल हो गए, जिसमें 4 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों का नगर के अस्पताल में इलाज किया है।

बेतुलSep 29, 2020 / 09:20 pm

Devendra Karande

मिनी ट्रक पलटने से २० मजदूर घायल

20 laborers injured due to mini truck overturn, four serious

आठनेर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हिरादेही चिचकुम जोड़ पर मंगलवार दोपहर तीन बजे एक मिनी ट्रक पलटने से 20 मजदूर घायल हो गए, जिसमें 4 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों का नगर के अस्पताल में इलाज किया है। पुलिस ने वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्राम कावला के मजदूर चादूर महाराष्ट्र मिनी ट्रक से जा रहे थे। वाहन में ३० मजदूर सवार थे। चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर दोपहर में तीन बजेे के लगभग केलबेहरा हिरादेही चिचकुम जोड़ पर अनियंत्रित कर पलटा दिया। 20 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूरों को उपचार के लिए आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों द्वारा सभी घायल मजदूरों का उपचार किया गया, इनमें से चार गंभीर मजदूरों को बैतूल जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। आठनेर थाना के एएसआइ संतकुमार परतेती ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कावला से मजदूर कटाई के लिए चादूर महाराष्ट्र मजदूर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ जिसमें मजदूरों को गंभीर चोट आई हंै। सभी मजदूरों का उपचार करने के लिए आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन लाया गया है। गंभीर मजदूर मंगल, शांती नामदेव, अंजली मौशिक शामिल हैं। सभी घायल मजदूरों को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां पर आठनेर के समाजसेवी द्वारा चाय बिस्कुट का प्रबंधन कर हालचाल जाना है। आठनेर थाना प्रभारी डीएस टेकाम ने सभी घायल मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। चालक पर केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो