scriptजिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी | Orange alert issued for rain in the district | Patrika News
बेतुल

जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

रात में हुई बारिश, 10 डिग्री बढ़ा तापमान

बेतुलJun 05, 2020 / 09:50 pm

yashwant janoriya

रात में हुई बारिश, 10 डिग्री बढ़ा तापमान

रात में हुई बारिश, 10 डिग्री बढ़ा तापमान

बैतूल. चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से शुक्रवार रात को भी बारिश हुई। हालांकि सुबह के समय धूप खिल गई थी। पिछले तीन दिनों से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हो रही बारिश में सबसे अधिक चिचोली में दर्ज की गई है। वहीं बारिश से ही खेड़ी ताप्ती में पहाड़ के पत्थर खिसककर रोड पर आ रहे हैं। बारिश से मंूग की फसल को नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि तापमान में भारी कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक छिंदवाड़ा डॉ. विजय पराडकर ने बताया कि मुंबई के तटीय क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफान निसर्ग से कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण जिले में बारिश का दौर जारी है। एक से दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। प्री मानसून नहीं है। १२ जून के बाद प्री मानसून शुरू होगा। कृषि वैज्ञानिक केवीके बैतूलबाजार डॉ. व्हीके वर्मा ने बताया कि मूंग और उड़द की फसल पक गई है। फसलों को बारिश से नुकसान हो सकता है।
खेड़ी ताप्ती में खिसक रहे पहाड़ के पत्थर
बारिश की वजह से खेड़ी ताप्ती में पहाड़ के पत्थर खिसक रहे हैं। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। ताप्ती घाट में गुुरुवार को पहाड़ से खिसक कर कुछ पत्थर मु य मार्ग पर गिए। जिसमें वाहन चालक बाल-बाल बच गए। रात के समय में पहाड़ खिसकते तो बढ़ी दुर्घटना हो सकती थी। अभी बहुत कम बारिश में यह हाल है तो अभी पूरा सीजन बाकी है। इसमें क्या हाल होगा। इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
रात में हुई बारिश, 10 डिग्री बढ़ा तापमान
बैतूल. सुबह धूप खिली रहने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद में मौसम परिवर्तन से फिर एक बार आसमान में बादल आ गए। रात को 9.15 बजे के लगभग तेज बारिश हुई हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी रही। पिछले 3 दिनों से निसर्ग चक्रवाती तूफान के चलते जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने से तापमान में भी लगभग 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे गर्मी का एहसास हुआ। रात को बारिश होने से मौसम फिर ठंडा हो गया। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद में अधिकतम में गिरावट दर्ज की गई थी। गुरूवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसमें गुरूवार को आसमान से बदल छटने के साथ ही अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जो बढ़कर 32.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 दर्ज किया गया। बारिश के दौरान लोगों को एक दिन गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

Home / Betul / जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो