scriptताप्ती नदी की बाढ़ से निकाल रहे थे टै्रक्टर, बीच में पलटा, बही पुस्तकें | Tract filled with government books overturns Tapti river floods | Patrika News
बेतुल

ताप्ती नदी की बाढ़ से निकाल रहे थे टै्रक्टर, बीच में पलटा, बही पुस्तकें

बच्चों को स्कूलों में बंटने वाली नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग द्वारा किसी जि मेदार कर्मचारी को स्कूल में पुस्तक भेजने के लिए नहीं लगाया गया है। टै्रक्टर में पुस्तकें रख दी और रवाना कर दिया। नतीजा यह हुआ कि चालक ने ताप्ती नदी की बाढ़ में ही टै्रक्टर डाल दिया। नदी की बाढ़ में ही टै्रक्टर-ट्राली फंस गई।

बेतुलAug 08, 2020 / 09:42 pm

Devendra Karande

ताप्ती नदी में टै्रक्टर फंस गया

Tractor stuck in Tapti River

बैतूल/रंभा। बच्चों को स्कूलों में बंटने वाली नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शिक्षा विभाग द्वारा किसी जि मेदार कर्मचारी को स्कूल में पुस्तक भेजने के लिए नहीं लगाया गया है। टै्रक्टर में पुस्तकें रख दी और रवाना कर दिया। नतीजा यह हुआ कि चालक ने ताप्ती नदी की बाढ़ में ही टै्रक्टर डाल दिया। नदी की बाढ़ में ही टै्रक्टर-ट्राली फंस गई। जेसीबी की सहायता से इसे निकाला गया। इस दौरान ट्राली पलट गई। जिससे इसमें रखी पुस्तकें बाढ़ में बह गई। इसके बाद भी जि ोदार अधिकारी इसे लापरवाही नहीं मान रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रभूढाना से भीमपुर ब्लॉक के अंतर्गत चांदू संकूल के लिए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवी तक की पुस्तकें भिजवाई जा रही थी। ग्राम चूनालोमा निवासी आनंद प्रजापति के टै्रक्टर से इसे ले जाया जा रहा था। शुक्रवार शाम को चार बजे के लगभग चालक ने ग्राम धामन्या के पास ताप्ती नदी में टै्रक्टर डाल दिया। टै्रक्टर-ट्राली बीच रास्ते में ही फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी में पानी अचानक बढ़ जाने से टै्रक्टर नहीं निकल सका। जेसीबी की सहायता से टै्रक्टर को निकाला जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्राली पलट गई। ट्राली में रखी पूरी पुस्तकें नदी में बह गई। टै्रक्टर में पुस्तकों के बड़े-बड़े पांच बंडल रखे हुए थे। ग्राम चांदू संकुल के लगभग ४५ स्कूलों की पुस्तकें इसमें रखी हुई थी। नदी में पूरी पुस्तकें बहने के बाद भी शिक्षा विभाग अपनी जि मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक नदी से ट्रैक्टर निकल जाता है। चालक को इसका आइडिया था। वह पहले भी यहां से टै्रक्टर निकाल चुका था। अधिकारियों द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण करने और पुस्तकें पास के ही स्कूल में रखवाए जाने की बात कही जा रही है। पुस्तकें नहीं बहने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है चांदू जाने के लिए अन्य मार्ग भी है,इसके बावजूद नदी से टै्रक्टर निकाला गया। नदी से टै्रक्टर निकालने पर कोई रोक-टोक तक नहीं की गई है। नदी से टै्रक्टर निकालने का वीडियो ाी वायरल हो रहा है। टै्रक्टर फंसने के दौरान ही एक ग्रामीण द्वारा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
इनका कहना
पुस्तकें भीमपुर से स्कूलों में पहुंचाई जा रही थी। जेसीबी की सहायता से टै्रक्टर निकाल लिया है। पुस्तकें बही नहीं हैै। डिपो से पुस्तकें मिलने पर इनका वितरण किया जा रहा है।
एलएल सुनारिया, डीइओ बैतूल।

Home / Betul / ताप्ती नदी की बाढ़ से निकाल रहे थे टै्रक्टर, बीच में पलटा, बही पुस्तकें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो