scriptमहिला को सांप ने डंसा तो ग्रामीणों ने सांप को बंधक बनाया | Vampire snakes, villagers make snake hostage | Patrika News
बेतुल

महिला को सांप ने डंसा तो ग्रामीणों ने सांप को बंधक बनाया

चिचोली के ग्राम धनियाजाम में सांप द्वारा एक महिला को डंसे जाने की घटना के बाद महिला ने जहां अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने संाप को ही बंधक बना लिया।

बेतुलJun 07, 2019 / 09:22 pm

ghanshyam rathor

hostage

hostage

बैतूल। चिचोली के ग्राम धनियाजाम में सांप द्वारा एक महिला को डंसे जाने की घटना के बाद महिला ने जहां अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने संाप को ही बंधक बना लिया। देर शाम तक परिजनों द्वारा सांप को रस्सी से बांधकर रखा गया था। झाड़ फूंक के लिए सांप को बांधकर रखा जाना बताया गया। इसी वजह से महिला भी दो घंटे देरी से अस्पताल पहुंची थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया गया कि सांप कोबरा प्रजाति था, जिसकी लंबाई करीब छह से सात फीट थी, लेकिन लोगों की हिम्मत ऐसी कि उन्होंने सांप को भी बंधक बना लिया।
घटना को लेकर क्षेत्र के कांट्रेक्टर बंटी ठाकुर ने बताया कि ग्राम धनियाजाम में रहने वाली २२ वर्षीय विनिता पत्नी दिनेश मर्सकोले शुक्रवार सुबह घर के बाहर मक्के की धूली पीस रही थी। इस दौरान एक सांप ने उसे डंस लिया। महिला ने तत्काल परिजनों को सांप के डंसने की सूचना दी। जिस पर परिजन झाड़-फूंक वालों को लेकर घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक झाड़-फूंक से महिला का इलाज किया गया लेकिन जब महिला की हालत नहीं सुधरी तो परिजन महिला को लेकर चिचोली अस्पताल पहुंचे लेकिन देरी होने की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया। इधर महिला की मौत से पहले परिजनों एवं ग्रामीणों ने झाड-फूंक वालों के कहने पर सांप को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। सांप देर शाम तक रस्सी से बंधा हुआ पड़ा रहा। इस दौरान सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी लेकिन घर में जवान महिला की मौत होने से सभी में घटना को लेकर खासा आक्रोश था।
सांप के काटने से शिक्षक की मौत
बैतूल। शाहपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला वट्टी ढाना संकुल तारा में पदस्थ सहायक अध्यापक भैयालाल कुमरे को गुरुवार रात सांप ने डंस लिया था।जिन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Hindi News/ Betul / महिला को सांप ने डंसा तो ग्रामीणों ने सांप को बंधक बनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो