बेतुल

तापमान 5 डिग्री, अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, इन जगहों पर हो सकती है बारिश

जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम….

बेतुलFeb 02, 2020 / 12:29 pm

Ashtha Awasthi

बैतूल। बीते दो दिनों से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का अहसास ( Weather ) होने लगा है। मौसम विभाग ( Weather forecast ) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख एक बार फिर बदलने लगा है। यही कारण है कि रात के तापमान ( mp Weather ) में थोड़ी बढ़त्तरी हुई है लेकिन दिन में हवाओं का रुख ( Rain ) बढ़ गया है। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान तापमान 5 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया। दिन में निकली तेज धूप के बाद भी लोगों का ठंड का अहसास हुआ।

हो रहा है हवाओं के रुख में परिवर्तन

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर-भारत पर काफी ऊंचाई (5.8किमी.) पर एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इसके अतिरिक्त एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को उत्तर भारत पहुंचेगा। इस वजह से हवाओं के रुख में परिवर्तन होने लगा है। यहीं कारण है कि पारा नीचे गिरने लगा है। शनिवार के दिन बैतूल और खंडवा में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम से बादल छाने का सिलसिला शुरू हो सकता है। साथ ही कहीं -कहीं बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

Weather Alert : धूप के बावजूद अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

हो सकती है गरज-चमक के साथ बारिश

विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टी का अलर्ट और पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओजिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है। आने वाली 5 फरवरी तक ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं एक बार फिर पूरे मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकती हैं।

फिर बिगड़ेगा मौसम, 20 जनवरी तक ठंड को लेकर जारी हुआ अलर्ट, बढ़ सकती हैं छुट्टियां
अभी और बढ़ सकती है ठंड

मध्य प्रदेश बारिश का कारण पूर्वी एक कोन्फ़्लुएन्स जोन को माना जा सकता है। जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3 फरवरी से ये हालात बनने की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में चल रही दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ उत्तर पश्चिमी से मिलेंगी, जिसके चलते दोनों क्षेत्रों में बारिश बढ़ जाएंगी।

जानिए चार महानगरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

भोपाल 22.5 डिग्री 9.8डिग्री

इंदौर 22.8 डिग्री 10.8डिग्री

जबलपुर 22.8 डिग्री 8.6डिग्री

ग्वालियर 23.0 डिग्री 7.5डिग्री
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.