scriptशराब के नशे में पत्नी ने पति की लाठी से पीटकर की हत्या | Wife beaten by husband with sticks while drunk | Patrika News
बेतुल

शराब के नशे में पत्नी ने पति की लाठी से पीटकर की हत्या

थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सातकुंड में पत्नी ने शराब के नशे में पति को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पति-पत्नी के बीच सोमवार दोपहर में विवाद हुआ था। पत्नी ने लाठी से पीटकर पति को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घर में ही सोमवार और मंगलवार की दर ियानी रात पति की मौत हो गई।

बेतुलSep 22, 2020 / 09:51 pm

Devendra Karande

पुलिस ने पत्नी पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया

Police registered a case against his wife and took him into custody

आठनेर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सातकुंड में पत्नी ने शराब के नशे में पति को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पति-पत्नी के बीच सोमवार दोपहर में विवाद हुआ था। पत्नी ने लाठी से पीटकर पति को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घर में ही सोमवार और मंगलवार की दर ियानी रात पति की मौत हो गई। पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्र को लेकर शक करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
पुलिस ने पत्नी पर केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
ुपुलिस के मुताबिक ग्राम सातकुंड निवासी धन्नू उर्फ धनराज उइकेे ४० वर्ष ग्राम सातकुंड में अपने परिवार के साथ रहता था। धन्नू ग्राम मेंढाछिंदवाड़ का रहने वाला है। ससुराल सातकुंड में आकर रहने लगा था। सोमवार दोपहर में धन्नू और उसकी पत्नी भागरती के बीच विवाद हुआ। दोनों शराब के नशे में थे। पत्नी ने लाठी उठाई और पति पर कई वार कर दिए। जिससे पति गंभीर रुप से घायल हो गया। पति को इलाज करने के लिए भी नहीं ले गया। सोमवार देर रात में पति की मौत हो गई। बेटियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्र को लेकर शक करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। पति की हत्या और पत्नी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने से बच्चों को उनके परिजन ले गए हैं।
इनका कहना
सातकुंड निवासी धन्नू उइके की हत्या उसकी पत्नी ने की है। शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने पत्नी पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।
डीएस टेकाम, टी आई आठनेर थाना।

Home / Betul / शराब के नशे में पत्नी ने पति की लाठी से पीटकर की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो