scriptघर में लहुलूहान मिला महिला का शव | Woman's body found bled in the house | Patrika News
बेतुल

घर में लहुलूहान मिला महिला का शव

भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांवलमेंढा में सोमवार सुबह एक महिला का शव उसी के घर में लहुलूहान मिला है। महिला की बेटियों ने घर पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। महिला की बेटियों ने अपने पिता पर ही हत्या की आशंका जताई है।

बेतुलJul 06, 2020 / 10:18 pm

Devendra Karande

लहुलूहान मिला महिला का शव

Crowd at home after the incident

सांवलमेंढा। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांवलमेंढा में सोमवार सुबह एक महिला का शव उसी के घर में लहुलूहान मिला है। महिला की बेटियों ने घर पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। महिला की बेटियों ने अपने पिता पर ही हत्या की आशंका जताई है। पति-पत्नी में रविवार रात में विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटियों ने समझाकर उन्हें घर भेज दिया था। पुलिस ने पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ५५ वर्षीय सरस्वती पति बिरेसिंह भलावी का शव उसी के घर लहूलुहान हालत में सोमवार सुबह मिला है। सरस्वती की बेटियां गांव में ही रहती है। अपनी मां के घर पहुंची और देखा कि सरस्वती के आसपास खून बिखरा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। बेटियों ने पुलिस को सूचना दी। घर पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच-पड़ताल की। महिला के शव का पीएम कराया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वही सुबह से ही महिला का पति बिरेसिंह घर से गायब है। बेटियों ने अपने पिता पर ही हत्या की आशंका जताई है। बेटियों का कहना है कि रविवार को त्योहार था। जिससे पूजा-पाठ के बाद सभी नाच-गा रहे थे। इस दौरान मां और पिताजी का शराब के नशे में होने से विवाद हो गया था। मां को घर और पिता को खेत जाने का कह दिया था। बेटियों ने बताया कि पिता ने ही हत्या की है।
घर जमाई आया था बिरेसिंह
परिजनों के मुताबिक बिरेसिंह महाराष्ट्र के ग्राम कोटमी का रहने वाला है। घर जमाई आकर ग्राम सांवलमेंढा में ही रह रहा था। उसकी छह बेटियां ही है। जिसमें चार की शादी गांव में ही हुई है। बिरेसिंह शराब पीने का आदी थी। शराब पीकर आए दिन विवाद करता था।
इनका कहना
रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति ने पत्नी के साथ मारपीट की है। सुबह महिला का शव घर में मिला है। मारपीट में हथियार का उपयोग नहीं पाया गया है। पीएम करा दिया है। मर्ग कायम कर जांाच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
तरन्नुम खान, प्रभारी पुलिस थाना भैंसदेही।

Home / Betul / घर में लहुलूहान मिला महिला का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो