
भदोही अस्पताल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 24 घण्टे में एल टू कोविड अस्पताल में चार मरीजों की मौत हो गई है बताया जाता है की इन चारो मरीजों को जब एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तब इन मरीजों की हालत बहुत ही गंभीर थी वही अभी अस्पताल 16 मरीज ऐसे है जिन्हे आक्सीजन पर रखा गया है जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की है की गंभीर मरीजों को घरो में न रखे अगर उन्हें दिक्क्त हो रही है तत्काल अस्पताल में भर्ती करायेl
भदोही जनपद में इन दिनों लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है भदोही में बनाये गए एल टू अस्पताल में चार मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है जिलाधिकारी ने बताया की 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हुई है जब इन मरीजों की एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया तब इनकी हालत बहुत ही नाजुक थीl वहींं उन्होंने बताया की जिले में आक्सीजन और इंजेक्शन की उपलब्धता है 200 बेड की व्यवस्था अभी तक जिले में है 50 बेड और बढ़ाने को लेकर तैयारी की जा रही है जिलाधिकारी ने कहा की जो भी प्रवासी आ रहे है उनके ठहरने के लिए कोरिनटिन सेंटर बनाये जा रहे है प्रवसियो का कोविड टेस्ट होगा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह घर जा सकते हैl
By Mahesh Jaiswal
Published on:
20 Apr 2021, 5:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.