scriptलोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने इस युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी | Akhand Pratap Singh get big responsibility in loksabha chunav 2019 | Patrika News
भदोही

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने इस युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भदोहीSep 16, 2018 / 05:01 pm

sarveshwari Mishra

BJP

BJP

भदोही. आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मजबूती से तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नए पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष ने अखण्ड प्रताप सिंह को भदोही का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा होने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने अखण्ड प्रताप सिंह को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अखण्ड प्रताप सिंह लम्बे समय से भाजयुमों की राजनीति कर रहे हैं और वो सांसद वीरेंद्र सिंह के प्रिय भी माने जाते हैं। अखण्ड पेशे से बिजनेसमैन हैं और कालीन कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर निवर्तमान भाजयुमों जिलाध्यक्ष गोरे लाल पाण्डेय, रत्नाकर पाठक, अश्वनी, कपिल मिश्रा, जेपी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो