scriptभदोही लोकसभा सीट पर बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, इस दल ने बनाई बढ़त | Bhadohi Loksabha election results 2019 Latest Update | Patrika News
भदोही

भदोही लोकसभा सीट पर बसपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, इस दल ने बनाई बढ़त

भाजपा ने चुनाव से पहले बसपा छोड़कर आये रमेश बिंद पर भरोसा जताया है।

भदोहीMay 23, 2019 / 01:46 pm

Akhilesh Tripathi

bhadohi Loksabha seat

भदोही लोकसभा सीट

भदोही. यूपी की भदोही लोकसभा सीट पर बसपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है । भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद ने बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा पर 31 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव मुकाबले में काफी पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद को 242568 वोट बसपा प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को 211214 इतने वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत यादव को महज 10678 वोट मिले हैं।
भदोही लोकसभा सीट पर बाहुबली रमाकांत यादव के चुनाव लड़ने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, मगर रमाकांत यादव को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने चुनाव जीता था, जिन्हें भाजपा ने इस बार बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया है। भाजपा ने चुनाव से पहले बसपा छोड़कर आये रमेश बिंद पर भरोसा जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो