scriptभर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अयोग्य ठहराए गए व्यक्ति ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने से पहले पुलिस ने पकड़ा | Bhadohi Man Try to Burn Himself for Job Pour Kerosene Oil for Suicide | Patrika News
भदोही

भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अयोग्य ठहराए गए व्यक्ति ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने से पहले पुलिस ने पकड़ा

भदोही कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह करने पहुंचे शख्स ने खुद पर उड़ेला केरोसिन मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में।

भदोहीAug 15, 2021 / 11:48 pm

रफतउद्दीन फरीद

man try to burn himself

केरोसिन छिड़ककर खुद को जलाने की कोशिश

भदोही. यूपी के भदोही में आज कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह करने पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन तेल डाल लिया, जिसकी वजह से पूरे कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद भी काफी देर तक शख्स ने हंगामा किया है ।


आपको बता दें कि कुछ वर्ष पहले ग्रामीण डाक सहायक पद पर अयोग्य होने के बाद महेश कुमार शुक्ला नाम का व्यक्ति मामले की जांच की मांग कर रहा है। इस बाबत उसने संबंधित विभाग और मुख्यमंत्री को तक पत्र लिखे है। उसका कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है जिसको लेकर मनोज कुमार शुक्ला नाम का यह व्यक्ति कलेक्ट्रेट पर पहुंचा और उसने कलेक्ट्रेट पर खुद के ऊपर केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

 

किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसको रोका। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास कर रहे मनोज कुमार शुक्ला नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पुलिस के द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

By Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अयोग्य ठहराए गए व्यक्ति ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने से पहले पुलिस ने पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो