scriptBhadohi Road Accident: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियो की कार पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत, चार घायल | Bhadohi Road Accident Car hit Tree one Died 4 Injured | Patrika News
भदोही

Bhadohi Road Accident: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियो की कार पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत, चार घायल

Bhadohi Road Accident: भदोही जिले के गोपीगज थाना क्षेत्र के गोपपुर में हुई घटना।

भदोहीAug 18, 2021 / 09:03 pm

रफतउद्दीन फरीद

bhadohi road accident

भदोही. विंध्याचल धाम से दर्शन कर घर लौट रहे दर्शनार्थियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार सवार 20 वर्षीय दर्शनार्थी की मौत हो गई और उसके चार साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कार में सवार सभी लोग भदोही जिले के ज्ञानपुर के रहने वाले हैं। यह घटना बीती रात गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर में हुई।


बताया जाता है कि जनपद के ज्ञानपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक कार से विंध्याचल दर्शन करके वापस घर की तरफ लौट रहे थे जैसे ही वह गोपपुर गांव के पास पहुंचे हैं तभी अचानक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई कार में सवार एक युवक ने बताया कि कार का ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना में एक 25 वर्षीय विमल मौर्य नाम के युवक की मौत हो गई है जबकि कार में सवार चार युवक घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार हुआ।

By Mahesh Jaiswal

Home / Bhadohi / Bhadohi Road Accident: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियो की कार पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत, चार घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो