7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री की नातिन की हत्या से हाईप्रोफाइल हुआ सीतापुर मर्डर केस, STF सुलझाएगी 6 हत्याओं का मामला

Sitapur Murder Case: सीतापुर हत्याकांड की जांच अब एसटीएफ की टीम ने शुरू कर दी है। इस केस के नए अपडेट में मृतक प्रियंका का रिश्ता यूपी के पूर्व सीएम और गोरखपुर के विधायक से बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Sitapur Murder Case

Sitapur Murder Case

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के पल्हापुर सामूहिक हत्याकांड में 6 संदिग्ध मौतों को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्याकांड में शामिल मृतक प्रियंका सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की पोती और गोरखपुर के कैमियरगंज विधानसभा से विधायक फतेहबहादुर सिंह की भांजी थी। इस वजह से अब यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। पुलिस की एसटीएफ टीम अब इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Sitapur Murder Case में अजीत और विभा से पूछताछ जारी

अजीत की पत्नी विभा को लेकर एक टीम उसके सहजनी, महमूदाबाद स्थित आवास पर भी गई, जहां उससे करीब 45 मिनट तक पूछताछ हुई। वहां मिले अहम दस्तावेज के साथ टीम विभा को लेकर महमूदाबाद कोतवाली पहुंची, जहां दोपहर करीब एक बजे से देर रात 11 बजे तक अजीत और विभा से पूछताछ होती रही।

सीतापुर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीतापुर हत्याकांड में अनुराग के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि अनुराग के एक गोली दाहिनी कनपटी पर मारी गई। अनुराग को दूसरी गोली बाएं तरफ से मारी गई जो कि दिमाग में जाकर फंस गई। इससे इस बात से लगाया जा रहा है कि अनुराग और उसके परिवार की हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग की मां सावित्री के सिर में पांच से छह चोटें आईं है, जो कि हथौड़े की बताई गई है। अनुराग की दस वर्षीय बड़ी बेटी आस्वी को भी गोली मारी गई है, बाकी दो बच्चों अर्ना और आद्विक को सिर में चोटें आई हैं। अर्ना की दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी पाई गई है और आद्विक के सिर में चोट लगने के साथ उसके बाईं जांघ की हड्डी टूटी मिली है। अनुराग की पत्नी प्रियंका को सीने में गोली मारने के बाद हथौड़े से कूच कर मौत के घाट उतारा गया है।

क्या है पूरा मामला?

सीतापुर के रामपुर स्थित पल्हापुर गांव में 11 मई की सुबह अनुराग की उसके कमरे में लाश मिली थी। उसके भाई अजीत ने जो पुलिस को बयान दिया उसके मुताबिक, अनुराग ने रात करीब ढाई से तीन बजे के करीब अपनी मां सावित्री को गोली मारी। इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह की गोली मारी और सिर पर हथौड़े से भी वार किया।

मां और पत्नी को मारने के बाद उसने बेटी अस्वी, अर्ना और बेटे आद्विक को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद अनुराग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग गांव में रहकर 100 बीघा जमीन पर खेती करता था जबकि पत्नी प्रियंका लखनऊ में बैंक में नौकरी करती थी।