27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sitapur News: तीसरी शादी करने जा रहा था पति, ऐन मौके पर मंडप में पहुंची दूसरी पत्नी; फिर जो हुआ…

Sitapur News: सीतापुर के महोली में एक युवक तीसरी शादी करने जा रहा था तभी मंडप में उसकी दूसरी पत्नी पहुंच गई। युवक पहली पत्नी को तलाक दे चुका था और दूसरी को बिना बताए तीसरी शादी रचाने जा रहा था।

2 min read
Google source verification

सीतापुर

image

Priyanka

image

Namrata tiwary

Feb 06, 2026

तीसरी शादी करने जा रहा था पति, ऐन मौके पर मंडप में पहुंची दूसरी पत्नी

प्रतीकात्मक तस्वीर- एआइ

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक तीसरी शादी करने जा रहा था। वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद दूसरी पत्नी से छिपकर तीसरी शादी रचाने की तैयारी में था, लेकिन फेरों से ठीक पहले उसकी पोल खुल गई।

ऐन मौके पर पहुंची दूसरी पत्नी

सीतापुर के महोली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में युवक अपनी तीसरी शादी की रस्मों में व्यस्त था। मेहमान जुटे थे और शादी के फेरे होने ही वाले थे। जैसे ही उसकी दूसरी पत्नी को पता चला कि उसका पति उसे धोखा देकर फिर से दूल्हा बनने जा रहा है। उसने बिना देर किए थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। इस शिकायत पर पुलिस तुरंत महिला के साथ महोली के उस गेस्ट हाउस में पहुंची जहां युवक शादी रचाने जा रहा था। वहां पहुंचते ही महिला मंडप में गई और अपने पति को दूल्हे के रूप में देखा। यह देखते ही वह मौजूद लोगों को चीख चीख कर बताने लगी कि मैं इसकी दूसरी पत्नी हूं और अब ये तीसरी लड़की का भी जीवन बर्बाद करने जा रहा है।

पहली को तलाक, दूसरी से बेवफाई

हंगामे के दौरान पता चला कि युवक की पहली शादी काफी समय पहले ही हो गई थी और पहली पत्नी से उसका कानूनी रूप से तलाक हो चुका है। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने 2018 में दूसरी शादी की और शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष वाले 4 लाख रूपए दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने दूसरी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इन सबसे परेशान होकर शादी के मात्र 10 दिन बाद ही दूसरी पत्नी को अपने मायके जाना पड़ा था। महिला ने युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया और मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच युवक ने दूसरी पत्नी को अंधेरे में रखकर गुपचुप तरीके से तीसरी शादी तय कर ली।

लड़की पक्ष के उड़े होश

सच्चाई सामने आने के बाद तीसरी शादी करने आई लड़की के परिवार वाले भी दंग रह गए। उन्होंने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें दूसरी पत्नी द्वारा शिकायत मिली थी कि उसका पति बिना तलाक लिए तीसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने फिलहाल शादी रुकवा दी है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।