scriptबाहुबली विजय मिश्रा के गढ़ में बीजेपी ने शुरू की चुनावी तैयारी | Bjp Make Strategy For Municipal Corporation Election | Patrika News
भदोही

बाहुबली विजय मिश्रा के गढ़ में बीजेपी ने शुरू की चुनावी तैयारी

26 से 29 अक्टूबर तक चलेगा बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन
 

भदोहीOct 24, 2017 / 02:26 pm

ज्योति मिनी

BJP,pm modi,Municipal election,Bhadohi news,bahubali vijay mishra,cm yogi,नगरीय निकाय चुनाव 2017,

बीजेपी ने शुरू की चुनावी तैयारी

भदोही. बाहुबली विजय मिश्रा के गढ़ में निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। भदोही भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है। इस जिले से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विरेंद्र सिंह मस्त आते हैं। ऐसे में यहां का निकाय चुनाव रोचक होगा। वर्तमान में भदोही की दो पालिका सीटों पर विजय मिश्रा खेमे का कब्जा है। ऐसे में भाजपा इस बार इन दोनों सीटों पर कब्जा जमाना चाहती है।
दरअसल, गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनावों पर जहां सबकी नजर है वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव भाजपा के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नही है। यही कारण है कि निकाय चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए पार्टी ने सभी निकाय क्षेत्रों में कार्यकर्ता कर स्वतन्त्र रूप से आये सुझाव पर रणनीति बनाएंगी। भदोही जिले में यह कार्यकर्ता सम्मेलन 26 से 29 अक्टूबर के तक चलेगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और हर सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में नए जोश के संचार व निकाय चुनाव से सम्बंधित सुझावों के लिए सभी सातो निकायों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत 26 अक्टूबर से गोपीगंज नगर पालिका से होगी। 26 अक्टूबर को गोपीगंज नगर पालिका के पीछे यह कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 27 को सुरियावां, ज्ञानपुर व घोसिया नगर पंचायत। 28 को नई बाजार व खमरिया नगर पंचायत व 29 को भदोही नगर पालिका में आयोजित होगी। साथ ही 22 से 23 अक्टूबर तक मण्डल कार्य समिति की बैठकें होंगी, जिसमे निकाय चुनाव में बड़ी जीत की रणनीति बनाई जाएगी।
भाजपा से छह लोगों ने किया आवेदन भदोही नगर पालिका सीट से अब तक छह लोगों ने टिकट के लिए पार्टी में आवेदन कर दिया है। छह लोगों में उमेश गुप्ता उर्फ मुन्ना, राजीव चौरसिया, अशोक जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, सत्यशील जायसवाल व भरत जायसवाल ने आवेदन किया है। वहीं सभासद पदों के लिए 16 दावेदारों ने अपना आवेदन किया है। आवेदन 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है। इस बारे में पार्टी द्वारा बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर मुहर प्रदेश कार्यालय द्वारा ही लगेगी साथ ही सभासद पदों के लिए जिले से संस्तुति कर काशी प्रान्त भेजा जाएगा जहाँ से अंतिम मुहर लगेगी।
input- महेश जायसवाल

Home / Bhadohi / बाहुबली विजय मिश्रा के गढ़ में बीजेपी ने शुरू की चुनावी तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो