scriptबहु को भाजपा से मिला टिकट तो कांग्रेस नेता देवेन्द्रनाथ दुबे ने छोड़ी कांग्रेस | Congress Leader Left Party for BJP Candidate Daughter in Law | Patrika News
भदोही

बहु को भाजपा से मिला टिकट तो कांग्रेस नेता देवेन्द्रनाथ दुबे ने छोड़ी कांग्रेस

भाजपा से Panchayat Election लड़ रही बहु के लिए वरिष्ठ नेता और भदोही के पूर्व् जिलाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दुबे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह 40 से पार्टी से जुड़े रहे।

भदोहीApr 07, 2021 / 03:21 pm

रफतउद्दीन फरीद

Congress Leader Devendranath Dubey Left Party

कांग्रेस नेता देवेंद्रनाथ दुबे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही. Panchayat Election में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। भदोही जिले में भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही बहु के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दुबे ने 40 साल पुराना अपना रिश्ता तोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने नैतिकता का आधार पर पवार्टीटी से इस्तीफा दिया है। वो राजनीति के लिए अपने बेटे-बहु से अलग नहीं रह सकते इसलिए वो अपने बहु की नई शुरुआत के साथ हैं।


देवेंद्र नाथ दुबे की बहू रेनू दुबे जिला पंचायत के वार्ड 26 से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसे लेकर देवेंद्र दुबे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भेजे पत्र में कहा है कि उनकी बहु भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं इसलिए वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

 

renu_dubey_bjp_candidate_bhadohi_1.jpg
बहू को भाजपा से मिला टिकट मिलने पर देवेंद्रनाथ दुबे ने छोड़ी़ कांग्रेस IMAGE CREDIT:

 

गौरतलब हो कि देवेन्द्रनाथ दुबे भदोही में कांग्रेस के पुराने नेताओं में एक हैं। उन्होंने बताया कि वो तीन बार कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी में प्रदेश संगठन सचिव भी रहे और भदोही के जिलाध्यक्ष भी रहे। ऐसे में जब उनकी बहू भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं तो उनका कांग्रेस में बने रहना उचित नही है।

 

उन्होंने कहा है कि वो यह झूठ नही बोल सकते कि उनका बहु-बेटे से कोई लेना देना नहीं है। वो अपने बहु की इस नई शुरुआत के साथ हैं और आगामी दिनों में वो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अगर कोई नया रास्ता चुनते हैं तो उसके बारे में भी बताएंगें। यह भी बता दें कि भाजपा प्रत्याशी रेनू दुबे के सामने कांग्रेस ने शकुंतला को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

By Mahesh Jaiswal

Hindi News/ Bhadohi / बहु को भाजपा से मिला टिकट तो कांग्रेस नेता देवेन्द्रनाथ दुबे ने छोड़ी कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो