scriptCSK vs GT: कभी ओवरवेट की वजह से नहीं खेल पाते थे क्रिकेट, अब CSK के ऑलराउंडर शिवम दुबे को गले लगाते हैं धोनी | Patrika News
भदोही

CSK vs GT: कभी ओवरवेट की वजह से नहीं खेल पाते थे क्रिकेट, अब CSK के ऑलराउंडर शिवम दुबे को गले लगाते हैं धोनी

CSK vs GT: बचपन में शिवम दुबे प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे लेकिन ओवरवेट थे। इस वजह से वो क्रिकेट नहीं खेल पाते थे। इसके बाद शिवम ने फिटनेस पर काम किया। और इस सीजन में उन्होंने तहलका मचा दिया।

भदोहीMay 30, 2023 / 03:47 am

Adarsh Shivam

Mahendra Singh Dhoni hugs CSK all rounder Shivam Dubey

बाएं से MS धोनी दाएं में शिवम् दुबे

CSK vs GT: हरफनमौला क्रिकेटर जिसे लोग शिवम दुबे कहते हैं। आज के मैच में उन्होंने कमाल कर दिया। जहां एक तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स का विकेट गिर रहा था, वहां शिवम दुबे चट्टानों के जैसे अड़े हुए रहे। और उन्होंने नाबाद पारी खेली। 21 बॉल में 32 रन बनाकर उन्होंने खुद को साबित कर दिया।
इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे शिवम दुबे ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम दुबे मूलत: यूपी के भदोही के मानिकपुर के निवासी हैं। उनके पिता राजेश दुबे मुंबई चले गए थे और वहां व्यापार शुरू किया था। शिवम की परवरिश मुंबई में ही हुई है। वह अपने पिता और दोस्तों को करियर में खास महत्व देते हैं।
दुबे जी ने इस सीजन में तहलका मचा दिया
आइए जानते हैं हरफनमौला क्रिकेटर शिवम दुबे के बारे में, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर दुबे जी, जब 14 साल के थे तो वह ओवरवेट थे। यह बात उनके स्कूल के कोच नीलेश भोसले ने बताई थी। उन्होंने कहा था कि शिवम प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे लेकिन ओवरवेट थे। इसके बाद शिवम ने फिटनेस पर काम किया। और इस सीजन में उन्होंने तहलका मचा दिया।
दुबे जी के शानदार प्रदर्शन को देख धोनी लगाते हैं गला
बता दें, सही शेप में आने और क्रिकेटर बनने के लिए शिवम दुबई ने फिटनेस पर काफी काम किया है। उन्होंने इस दौरान 10 किलो वजन कम किया है। ओवरवेट होने की वजह से उन्होंने 15 से 20 साल की उम्र में काफी क्रिकेट मिस किया है। लेकिन अब उनके शानदार प्रदर्शन को देख धोनी लगाते हैं गला।
RCB ने 5 करोड़ ररुपए में शिवम को खरीदा था
शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी मैच में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए थे। उनकी सफलता का कारवां यहीं पर नहीं रुका। इसके बाद साल 2019 की IPL नीलामी में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ ररुपए में शिवम दुबे को खरीदा था। इसके बाद वह साल 2019 और साल 2020 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले।

यह भी पढ़ें

भदोही के लाल ने किया कमाल, चट्टानों के जैसा अड़े रहे शिवम दुबे, चेन्नई सुपरकिंग्स को दिलाई जीत



फिर साल 2021 में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम से शामिल हुए। इसके बाद साल 2022 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। तब से वह CSK का हिस्सा हैं। शिवम दुबे के लिए IPL का ये सीजन काफी अच्‍छा गया है। उन्‍होंने IPL 2023 में CSK के लिए 16 मैचों में 418 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.09 का है, वहीं स्‍ट्राइक रेट 158.84 का है। वे इस सीजन तीन अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं।

Home / Bhadohi / CSK vs GT: कभी ओवरवेट की वजह से नहीं खेल पाते थे क्रिकेट, अब CSK के ऑलराउंडर शिवम दुबे को गले लगाते हैं धोनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो