scriptगंगा पलटी सवारियों से भरी नाव, किशोर डूबा | one teenaser drowned in ganga | Patrika News
भदोही

गंगा पलटी सवारियों से भरी नाव, किशोर डूबा

परिजनो के साथ गोताखोर नाविक तलाश में लगे गये हैं

भदोहीDec 23, 2019 / 08:55 pm

Ashish Shukla

drowned in ganga

परिजनो के साथ गोताखोर नाविक तलाश में लगे गये हैं

भदोही. गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट से नाव पर सवार होकर गंगा पार जा रहा 16 वर्षीय किशोर मनीष शर्मा मुसई बीच मझधार मे गिर जाने से गंगा मे डूब गया| परिजनो के साथ गोताखोर नाविक तलाश में लगे गये हैं |
मिर्जापुर जनपद के जोपा निवासी महेन्द्र शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र मनीष शर्मा मुसई अपनी बहन की विदाई कराने के लिए गंगा पार कसियापुर आया था |बहन संगीता देवी की विदाई करा कर सायंकाल इंजन से चालित नाव पर सवार होकर घर जा रहा था| नाव पर उसके अलावा अन्य कई लोग सवार थे | बीच मझधार मे नाव पहुचने पर अचानक वह गंगा मे गिर गया |
गंगा मे गिरते ही अफरा तफरी मच गई | घटना की जानकारी पर परिजनो के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए | गंगा मे गिरे किशोर को खोजने मे गोताखोर लग गये है लेकिन उन्हें कुछ सफलता नही मिल पाया है | मौके पर गोपीगंज पुलिस भी पहुच गई है | बताया जाता है कि नाव पर छमता से अधिक लोग बैठे हुए थे वह किनारे साइकिल पकड़ कर खड़ा था |

Home / Bhadohi / गंगा पलटी सवारियों से भरी नाव, किशोर डूबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो