scriptभदोही की रैली में PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- यूपी को लोगों को TMC क्यों देती है गाली  | PM Modi targets Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav in Bhadohi rally | Patrika News
भदोही

भदोही की रैली में PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- यूपी को लोगों को TMC क्यों देती है गाली 

PM Modi rally in Bhadohi: पीएम मोदी ने भदोही की रैली में कहा कि इस चुनाव में विपक्ष का सुपड़ा साफ हो गया है।

भदोहीMay 16, 2024 / 08:11 pm

Aman Kumar Pandey

PM Modi rally in Bhadohi

PM Modi rally in Bhadohi

PM Modi rally in Bhadohi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार 16 मई को भदोही में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सपा, कांग्रेस के साथ-साथ ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। भदोही लोकसभा सीट से TMC के टिकट पर ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “बुआ(ममता बनर्जी) तो आपकी इतनी करीबी है। क्या आपने कभी अपनी नई बुआ को पूछा कि वो बंगाल में यूपी-बिहार वालों को बाहरी क्यों कहती है? हमारा देश एक है, हम सभी भारतीय हैं, हम भारत माता की संतान हैं, फिर बंगाल में जाने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को TMC गाली क्यों देती है? गाली देने के बाद यहां उत्तर प्रदेश में आकर यूपी से वोट भी मांगती है। यूपी के लोगों को TMC, सपा ने क्या समझ रखा है? वो कौन सी चीज है जो इन्हें जोड़ती है। वो है तुष्टीकरण।”

UP में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भदोही में ये TMC कहां से आ गई? कांग्रेस का तो पहले से ही उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं था। सपा भी मान चुकी है कि इस चुनाव में उसके लिए कुछ भी बचा नहीं है। सूपड़ा साफ हो गया है इसलिए भदोही में ये सपा वाले मैदान छोड़कर ही भाग गए हैं। भदोही में सपा कांग्रेस के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया इसलिए ये भदोही में सियासी प्रयोग कर रहे हैं। आप जानते हैं, इनका ये प्रयोग क्या है? ये उत्तर प्रदेश में बंगाल की TMC राजनीति का ट्रायल करना चाहते हैं। TMC बंगाल में कैसी राजनीति करती है? TMC राजनीति यानी तुष्टीकरण, राम मंदिर को अपवित्र बताना, राम नवमी मनाने पर प्रतिबंध लगाना, बांग्लादेशी घुसपैठियों को सर्वेक्षण देना। TMC राजनीति मतलब हिंदुओं की हत्या, दलितों-आदिवासियों का उत्पीड़न, महिलाओं पर अत्याचार।”

Hindi News/ Bhadohi / भदोही की रैली में PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- यूपी को लोगों को TMC क्यों देती है गाली 

ट्रेंडिंग वीडियो